Google Analytics —— Meta Pixel

Shivling Pran Pratishtha : दहदहा में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा, श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा जनसैलाब

Shivling Pran Pratishtha : कुरुद के ग्राम दहदहा में आध्यात्मिक चेतना और श्रद्धा का भव्य संगम देखने को मिला जब गुरुवार को नव-निर्मित श्री शिव मंदिर में भगवान शिव के शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान से संपन्न हुई। इस मंदिर का निर्माण स्वर्गीय विश्वनाथ सिंह बघेल की स्मृति में कराया गया है, जो ग्राम के प्रतिष्ठित सामाजिक व्यक्ति रहे हैं।

Shivling Pran Pratishtha :

यह भी पढ़ें :- Ahmedabad Air India Plane Crash : एयर इंडिया की लंदन जा रही फ्लाइट अहमदाबाद में क्रैश: पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी थे सवार, 242 में से 100 शव बरामद

प्राण प्रतिष्ठा समारोह की शुरुआत सुबह नौ बजे वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ हुई। पूजन विधि का नेतृत्व भगवताचार्य, महामंडलेश्वर संत श्री सियागोवर्धन शरण व्यास जी ने किया। उनके मार्गदर्शन में मंदिर में भगवान शिव के साथ माता पार्वती, भगवान गणेश और भगवान कार्तिकेय की प्रतिमाओं की स्थापना भी विधिपूर्वक की गई। (Shivling Pran Pratishtha)

Shivling Pran Pratishtha :

इससे एक दिन पूर्व बुधवार को शाम चार बजे भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया था। गांव के प्रमुख मार्गों से निकली इस यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा और सिर पर कलश रखकर भाग लिया। यात्रा में “हर हर महादेव” के जयकारों से वातावरण गूंजायमान हो उठा। कलश यात्रा में गांव के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण अंचलों से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए। (Shivling Pran Pratishtha)

पूरे आयोजन में ग्रामवासियों का उत्साह और सहयोग सराहनीय रहा। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया। महिलाओं ने भजन-कीर्तन और आरती के माध्यम से धार्मिक वातावरण को और भी आध्यात्मिक बना दिया। ग्रामीणों ने बताया कि इस मंदिर की स्थापना से क्षेत्र में धार्मिक और सामाजिक एकता को नया आयाम मिलेगा। समापन के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। (Shivling Pran Pratishtha)

यह भी पढ़ें :- छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं का वैश्विक विस्तार: 5 संस्थाओं के साथ एमओयू साइन

Back to top button
error: Content is protected !!