अहमदाबाद विमान हादसा: एयर इंडिया की फ्लाइट क्रैश, सभी 242 लोगों की मौत!, पूर्व CM विजय रूपाणी का भी निधन

अहमदाबाद विमान हादसा : गुरुवार को दोपहर एक भीषण विमान हादसे में एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-171 के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से सवार सभी 241 लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। वही एक यात्री सुरक्षित बताई जा रही है। यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रही थी और उड़ान भरने के महज दो मिनट बाद ही क्रैश हो गई।
हादसा दोपहर 1:40 बजे हुआ, जबकि विमान ने 1:38 बजे उड़ान भरी थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान ने रनवे छोड़ते ही संतुलन खो दिया और एयरपोर्ट की दीवार पार करते हुए एयर कस्टम कार्गो ऑफिस और सिविल हॉस्पिटल रेजिडेंशियल बिल्डिंग से टकरा गया।
यह भी पढ़ें :- Shivling Pran Pratishtha : दहदहा में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा, श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा जनसैलाब
पुलिस व प्रशासन के मुताबिक, विमान में कुल 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर सवार थे। इनमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक शामिल थे। (अहमदाबाद विमान हादसा)
हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौत की खबर ने राज्य को और गमगीन कर दिया। भाजपा के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर रूपाणी जी के निधन की जानकारी दी थी, हालांकि उन्होंने कुछ देर बाद पोस्ट डिलीट कर दी। (अहमदाबाद विमान हादसा)
हादसे के समय विमान सिविल हॉस्पिटल स्टाफ क्वार्टर से भी टकराया, जहां 50 से 60 डॉक्टर मौजूद थे। इनमे से 15 से अधिक घायल हो गए हैं, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
दुर्घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य में फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ, मेडिकल टीम और पुलिस बल तैनात हैं। दुर्घटनास्थल से अधिकांश शव बुरी तरह झुलसे हुए मिले हैं, जिससे पहचान बेहद कठिन हो गई है। प्रशासन ने कहा है कि शवों की पहचान डीएनए जांच के जरिए की जाएगी। (अहमदाबाद विमान हादसा)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और अन्य राष्ट्रीय नेताओं ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। एयर इंडिया और नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रारंभिक रिपोर्ट में तकनीकी खराबी की आशंका जताई गई है, लेकिन विस्तृत जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।



