Sawan Shivratri : धन और संतान की प्राप्ति के लिए वरदान है सावन माह की शिवरात्रि, जानें- पूजा विधि
Sawan Shivratri Pujan Vidhi : हर महीने की हर चतुर्दशी को शिवरात्रि आती है। लेकिन सावन के महीने में शिवरात्रि का एक विशेष महत्व है। मान्यता है कि शिवरात्रि हिंदू सनातन धर्म का बहुत बड़ा पर्व है।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ के 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बलरामपुर में आकाशीय बिजली गिरने से मां-बेटे की मौत
ऐसा माना जाता है कि इस दिन शिवजी का प्राकट्य हुआ था। तो वहीं मान्यता ये भी है कि शिवजी का विवाह भी इसी दिन हुआ था। इस दिन महादेव की उपासना से अपनी व्यक्तिगत जीवन में सम्पूर्ण सुख प्राप्त करते हुए है। सावन शिवरात्रि के पावन दिन व्रत, उपवास, मंत्र जाप और रात्रि जागरण का विशेष महत्व है।
सावन शिवरात्रि (Sawan Shivratri Pujan Vidhi) के दिन काफी लोग कांवर में जल भरकर शिवलिंग पर अर्पित करते है। आज यानी शुक्रवार 2 अगस्त सावन महीने की शिवरात्रि मनाई जा रही है। चलिए जानते है शिवरात्रि की पूजा विधि धन और संतान प्राप्ति उपाय।
पूजा विधि (Sawan Shivratri Pujan Vidhi)
शिवरात्रि की सुबह स्नान करके शिव पूजा करें। इसके बाद पंचोपचार पूजन करके शिव मंत्रों का जाप करें. फिर रात में शिव मंत्रों के अलावा रुद्राष्टक या शिव स्तुति का पाठ भी कर सकते हैं। पहले पहर में दूध, दूसरे में दही, तीसरे में घी और चौथे में शहद से पूजन करें के साथ हर पहर में जल का प्रयोग जरूर करें।
धन प्राप्ति उपाय
दूध, दही, शहद, शक्कर और घी से भगवान शिव का अभिषेक कर ने शिव जी प्रसन्न होते हैं और धन प्राप्ति का योग बनता है।
संतान प्राप्ति उपाय
शिवलिंग पर घी उसके बाद दही अर्पित करें और संतान प्राप्ति के लिए प्रार्थना करें। ये उपाय संतान की उन्नति के लिए भी लाभकारी है।
विवाह के लिए उपाय
शीघ्र विवाह के लिए शिवलिंग पर 108 बेलपत्र अर्पित करें, और बेल पत्र के साथ “नमः शिवाय” साथ ही शीघ्र विवाह के लिए प्रार्थना करें।



