Google Analytics —— Meta Pixel

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू ने पार्टी से दिया इस्तीफा

रायपुर : लोकसभा चुनाव से ठीक पहले छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है. पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दिया है. उन्होंने पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज को अपना त्याग पत्र भेजा है.

बता दें कि चुन्नीलाल साहू अकलतरा विधानसभा के पूर्व विधायक थे. 2013 में अकलतरा विधानसभा से विधायक बने थे. उन्होंने विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने विधानसभा चुनाव में मिली हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था.

यह भी पढ़े :- CM विष्णुदेव साय की नक्सलियों से अपील, कहा- क्या प्रॉब्लम है सरकार को बताएं

चुन्नीलाल साहू ने अपने पोस्ट में लिखा है कि ‘कांग्रेस के समस्त दायित्यों व पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से आज त्याग पत्र दे दिया.’

Back to top button
error: Content is protected !!