Google Analytics —— Meta Pixel

Emergency Release Postponed : कंगना रनौत को झटका, ‘इमरजेंसी’ की रिलीज टली, नहीं मिली सेंसर बोर्ड से हरी झंडी

Kangana Ranaut Emergency Release Postponed : कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर लगातार बढ़ रही कॉन्ट्रोवर्सी के बीच अब इसे पोस्टपोन कर दिया गया है। मंडी लोकसभा सीट से सांसद कंगना रनौत इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस और डायरेक्टर भी हैं। कंगना रनौत ने हाल ही में बताया था कि फिल्म की वजह से मिल रही धमकियों के बीच फिलहाल CBFC ने इसे हरी झंडी देने से इनकार कर दिया है। जहां तक फिल्म की नई रिलीज डेट का सवाल है तो अभी तक इस बारे में कंगना रनौत की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

यह भी पढ़े :- Horoscope 2 September 2024: आज सोमवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

सेंसर बोर्ड से हरी झंडी का इंतजार
अपनी एक रिपोर्ट में TOI ने बताया कि सेंसर बोर्ड को अभी इस मामले में ‘कारण बताओ नोटिस’ या फिर वो चीजें जिन्हें लेकर फिल्म में बदलाव किए जाने की जरूरत है, मेकर्स को दिए जाना बाकी है। फिल्म के संवेदनशील कॉन्टेंट और इसे लेकर बढ़ रहे विवादों के बीच इतना साफ है कि इसे रिलीज के लिए हरी झंडी मिलने में अभी वक्त लग सकता है। ऐसे में कंगना रनौत डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो पाना अब नहीं हो पाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक कई जगहों पर कट लगाए जाने का सुझाव दिया गया है लेकिन जहां तक सर्टिफिकेशन का मामला है तो अभी भी चीजें रिव्यू की स्टेज पर ही हैं।

कंगना रनौत ने किया था यह पोस्ट
मालूम हो कि कंगना रनौत ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके अपनी नाराजगी जाहिर की थी। कंगना रनौत ने अपनी पोस्ट में लिखा, “ऐसी अफवाहें हैं कि हमारी फिल्म इमरजेंसी को सेंसर सर्टिफिकेट मिल गया है। यह सच नहीं है। असल में हमारी फिल्म को परमिशन मिल गई थी लेकिन कई धमकियों के बाद सर्टिफिकेशन रोक दिया गया है। जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। सेंसर बोर्ड के मेंबर्स को धमकियां मिल रही हैं। हम पर इंदिरा गांधी की हत्या, भिंडरावाले और पंजाब दंगों को न दिखाने का दबाव है। मुझे नहीं पता कि फिर दिखाने के लिए क्या बचेगा।”

‘इमरजेंसी’ के ट्रेलर की रिलीज के बाद उठा विवाद
फिल्म ‘इमरजेंसी’ पर विवाद तब शुरू हुआ, जब कुछ हफ्ते पहले इमरजेंसी का ट्रेलर रिलीज हुआ. इसमें खालिस्तान नेता जरनैल सिंह भिंडरावाले को अलग सिख राज्य के लिए इंदिरा गांधी की पार्टी का समर्थन करने का वादा करते हुए दिखाया गया है. इससे नाराज होकर दिल्ली में शिरोमणि अकाली दल ने सीबीएफसी को एक कानूनी नोटिस भेजा है, जिसमें सिखों को दिखाने के चलते फिल्म को रोकने के लिए कहा गया है. (Kangana Ranaut Emergency Release Postponed)

प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन पर बनी है फिल्म
‘इमरजेंसी’ एक पॉलिटिकल ड्रामा है, जिसकी कहानी पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और उनके जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है. कंगना दिवंगत राजनेता की भूमिका निभा रही हैं. उन्होंने फिल्म का अकेले निर्देशन भी किया है. फिल्म में श्रेयस तलपड़े पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के रोल में हैं. अनुपम खेर जयप्रकाश नारायण के रोल में हैं. महिमा चौधरी का भी अहम रोल है. (Kangana Ranaut Emergency Release Postponed)

Back to top button
error: Content is protected !!