Google Analytics —— Meta Pixel

Shreyas Iyer admitted in Hospital : पसली में चोट, इंटरनल ब्लीडिंग, सांस लेने में दिक्कत, श्रेयस अय्यर ICU में भर्ती

Shreyas Iyer admitted in Hospital : भारतीय वनडे टीम के उप-कप्तान श्रेयस अय्यर को पसलियों में गंभीर चोट और इंटरनल ब्लीडिंग की शिकायत के बाद सिडनी के एक अस्पताल में भर्ती (Shreyas Iyer admitted in Hospital) कराया गया है। उन्हें फिलहाल ICU में निगरानी में रखा गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी स्थिति स्थिर है, लेकिन संक्रमण के खतरे को देखते हुए अगले 5 से 7 दिन तक अस्पताल में रहना पड़ सकता है।

यह भी पढ़े :- ‘मोंथा’ तूफान की दस्तक! 100 किमी/घंटा रफ्तार से चलेगी हवा, आंध्र-ओडिशा तट पर अलर्ट

अय्यर को यह चोट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान लगी थी। मैच के 34वें ओवर में वह बैकवर्ड पॉइंट पर एलेक्स कैरी का कैच लेते हुए बुरी तरह गिर पड़े थे। कैच तो उन्होंने शानदार तरीके से पकड़ लिया, लेकिन इस दौरान उनकी पसलियों और पेट के हिस्से में गहरी चोट आई। दर्द से कराहते हुए अय्यर को मैदान से स्ट्रेचर पर बाहर ले जाया गया था।

BCCI सचिव देवजीत साइकिया ने बताया कि स्कैन रिपोर्ट में स्प्लीन (तिल्ली) में इंजरी पाई गई है। उन्होंने कहा, “अय्यर की हालत फिलहाल स्थिर है और वो डॉक्टरों की निगरानी में हैं। मेडिकल टीम लगातार उनकी रिकवरी पर नजर रख रही है।”

सूत्रों के मुताबिक, अय्यर को T20 सीरीज से बाहर रखा गया है, और टीम मैनेजमेंट ने उन्हें इलाज के लिए सिडनी में ही रोका है। डॉक्टरों का कहना है कि इंटरनल ब्लीडिंग के चलते संक्रमण का खतरा बना हुआ है, इसलिए उन्हें ICU में रखना एहतियाती कदम है। (Shreyas Iyer admitted in Hospital)

Back to top button
error: Content is protected !!