Google Analytics —— Meta Pixel

Cyber fraud News : देशभर में 50 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़

ऑनलाइन गेमिंग और सोशल मीडिया के जरिये रची जाती थी ठगी की साजिश

Cyber fraud News : छत्तीसगढ़ पुलिस ने एक बड़े साइबर फ्रॉड रैकेट का खुलासा किया है, जो देशभर में करीब 50 करोड़ रुपये की ठगी को अंजाम दे चुका था। महज 64 हजार रुपए की एक शिकायत से शुरू हुई जांच ने पुलिस को देशव्यापी साइबर अपराध नेटवर्क तक पहुंचा दिया।

यह भी पढ़े :- Shreyas Iyer admitted in Hospital : पसली में चोट, इंटरनल ब्लीडिंग, सांस लेने में दिक्कत, श्रेयस अय्यर ICU में भर्ती

यह कार्रवाई खैरागढ़ पुलिस की सटीक योजना और महीनों की निगरानी का नतीजा है। पुलिस की जांच में पता चला कि गिरोह मुंबई के दोंबीवली क्षेत्र में किराए के एक फ्लैट से संचालित हो रहा था।

शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने 100 से अधिक ऑनलाइन गेमिंग एप्स, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए लोगों को झांसे में लेकर ठगी की।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरोह के सदस्य “सैलरी बेस्ड मॉडल” पर काम करते थे — यानी हर व्यक्ति को ठगी की रकम से निश्चित वेतन दिया जाता था। अब तक 50 से अधिक बैंक खातों में संदिग्ध लेनदेन का पता चला है। (Cyber fraud News)

खैरागढ़ पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर अपराधियों के नेटवर्क में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि मामले का विस्तृत खुलासा आईजी स्तर की प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया जाएगा। (Cyber fraud News)

Back to top button
error: Content is protected !!