Shri Ram Katha Gyan Yagya Raipur : भाई वही, जो भय दूर कर दे: पंडित युवराज पाण्डेय

Shri Ram Katha Gyan Yagya : रायपुर के डुमरतराई स्थित दक्षिणमुखी कालीमाता मंदिर में श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ (Shri Ram Katha Gyan Yagya) के चौथे दिन पंडित युवराज पाण्डेय ने श्रीरामचरितमानस के अयोध्या कांड का सविस्तार वर्णन किया। कथा के माध्यम से उन्होंने भारतीय संस्कृति और आदर्शों का सुंदर चित्रण प्रस्तुत किया। उन्होंने श्रीराम के त्याग और समर्पण के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

यह भी पढ़े :- Bitcoin Scam: गौरव मेहता का पूर्व सीएम बघेल से क्या है कनेक्शन? बिटकॉइन घोटाले को लेकर भाजपा ने किया सवाल

समय का सदुपयोग और आध्यात्मिक जीवन पर बल

पंडित युवराज पाण्डेय ने अपने प्रवचन में कहा कि समय कभी एक जैसा नहीं रहता। इसलिए हमें हर पल का सदुपयोग करना चाहिए। उन्होंने गोस्वामी तुलसीदास जी के शब्दों का उल्लेख करते हुए कहा कि जीवन पानी के बुलबुले के समान है। इसे व्यर्थ गवाने के बजाय सत्संग और अच्छे कर्मों से जोड़कर इसे सार्थक बनाना चाहिए। उन्होंने सत्संग के महत्व को समझाते हुए कहा कि अध्यात्म से जुड़कर ही जीवन में शांति और संतोष प्राप्त किया जा सकता है। वर्तमान को अच्छा बनाकर हम अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं।

श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ
श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ

हजारों श्रद्धालुओं ने की श्रीराम कथा में भागीदारी

इस ज्ञान यज्ञ में अश्वनी साहू और श्रीमती सावित्री साहू यजमान के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दक्षिणमुखी हनुमान एवं कालीमाता मंदिर के पुजारी कैलाशी बाबा ने किया।कथा श्रवण के लिए पूर्व विधायक नन्दे साहू, सुनील शर्मा, तुलेश साहू, विनोद पाण्डेय, श्रीमती श्वेता पाण्डेय, अमित शुक्ला, भूपेंद्र धुरंधर, गिरधर पटेल, दीपक कौशिक, दिनेश सिंह ठाकुर, और पत्रकार अशोक कुमार साहू सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित हुए।

श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ
श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ

संदेश: सात्विक और आध्यात्मिक जीवन अपनाएं

पंडित युवराज पाण्डेय ने श्रद्धालुओं को प्रेरित करते हुए कहा कि मानव जीवन अनमोल है। इसे सदैव सात्विक और आध्यात्मिक रूप में बनाए रखें। जीवन के हर पल का महत्व समझें और अच्छे कर्मों के साथ ईश्वर की भक्ति में अपना समय लगाएं। इस (Shri Ram Katha Gyan Yagya) आयोजन ने श्रद्धालुओं को भक्ति, त्याग और जीवन के उच्च आदर्शों से प्रेरित किया।

Back to top button
error: Content is protected !!