Google Analytics —— Meta Pixel

ममता को हराने वाले शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए CM, कल लेंगे शपथ

Suvendu Adhikari New CM : पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक में शुभेंदु अधिकारी को नेता चुना गया है। इसके साथ ही उनके राज्य के अगले मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। विधायक दल की बैठक में सभी विधायकों ने उनके नाम पर सहमति जताई। इसके बाद शुभेंदु अधिकारी राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

यह भी पढ़े :- सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या से मचा बवाल, सांसद मनोज झा बोले- लोकतंत्र की छवि को दुनिया में बदनाम करती है हिंसा 

विधायक दल की बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद रहे। बैठक के बाद अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री पद के लिए शुभेंदु अधिकारी के नाम का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर सभी विधायकों ने सहमति दी। उन्होंने बताया कि उनके अलावा किसी अन्य नाम का प्रस्ताव नहीं आया। (Suvendu Adhikari New CM)

शुभेंदु अधिकारी का मुख्यमंत्री चुना जाना राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। उन्होंने वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट से ममता बनर्जी को हराया था। वहीं इस बार भी उन्होंने भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी को चुनावी मुकाबले में शिकस्त दी है।

राज्यपाल से सरकार गठन का न्योता मिलने के बाद शनिवार सुबह 11 बजे कोलकाता में शुभेंदु अधिकारी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार बनने जा रही है। पार्टी को विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई बहुमत हासिल हुआ है।

इससे पहले 7 मई को राज्यपाल ने पश्चिम बंगाल की 17वीं विधानसभा को भंग कर दिया था। विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होने के साथ ही नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हुई। अब शनिवार को शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

शुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री बनाए जाने के पीछे कई अहम वजहें मानी जा रही हैं। उन्होंने लगातार दो चुनावों में ममता बनर्जी को हराकर अपनी मजबूत राजनीतिक पकड़ साबित की है। साथ ही पश्चिम बंगाल में भाजपा की बड़ी जीत के प्रमुख रणनीतिकारों में भी उन्हें शामिल किया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष के रूप में उनका अनुभव और पार्टी नेतृत्व के साथ करीबी तालमेल भी उनकी दावेदारी को मजबूत करने वाला माना गया। (Suvendu Adhikari New CM)

Back to top button
error: Content is protected !!