साजा विधायक ईश्वर साहू का बड़ा बयान, कहा- समाज के नाम पर ताम्रध्वज साहू को ना दें वोट

MLA Ishwar Sahu Statement: छत्तीसगढ़ में 26 अप्रैल को दूसरे चरण के लिए वोटिंग होगी। इस बीच साजा से BJP विधायक ईश्वर साहू ने महासमुंद लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने धमतरी भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि जब मेरे बेटे की हत्या हुई थी। उस समय छत्तीसगढ़ सरकार और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कोई मदद नहीं की। ना ही कोई कार्रवाई की। ईश्वर ने कहा कि साहू समाज से होने के बाद भी ताम्रध्वज साहू मेरा हालचाल जानने घर भी नहीं आए, लेकिन अब चुनाव के वक्त उनको साहू समाज की याद आ रही है।

यह भी पढ़ें:- PM मोदी की तानाशाह रवैये के चलते ट्रेनों को किया गया रद्द: PCC चीफ दीपक बैज

BJP विधायक ने कहा कि ताम्रध्वज साहू गांव-गांव जाकर समाज के नाम से वोट मांग रहे हैं। बाकी समय उनको समाज याद नहीं आता। विधायक ईश्वर ने कहा कि ऐसे लोग ना तो समाज के होते हैं और ना ही देश के होते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग अपने फायदे के लिए आते हैं, जिनसे बचकर रहना चाहिए। वहीं विधायक ईश्वर साहू के बयान को लेकर धमतरी विधायक ओंकार साहू ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि उस समय हमारी कांग्रेस की सरकार ने उनके परिवार की तत्काल मदद की थी। आज इस मुद्दे को उछालकर ईश्वर साहू राजनीतिकरण कर रहे हैं। ईश्वर साहू चुनाव के वक्त साहू समाज को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं। (MLA Ishwar Sahu Statement)

महासमुंद हाई प्रोफाइल सीट

बता दें कि महासमुंद से कांग्रेस ने पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को प्रत्याशी बनाया है। जबकि बीजेपी से बसना की पूर्व विधायक रूप कुमारी चौधरी चुनाव लड़ रही हैं। कांग्रेस और बीजेपी के दोनों उम्मीदवार कद्दावर नेता माने जाते हैं। महासमुंद हाई प्रोफाइल सीट के अंतर्गत 8 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। महासमुंद लोकसभा सीट पर 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। रूप कुमारी चौधरी बसना से 2013 का विधानसभा चुनाव जीत चुकी हैं। कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज को 2023 के विधानसभा चुनाव में दुर्ग से हार मिली है। (MLA Ishwar Sahu Statement)

महासमुंद में जाति फैक्टर को गेमचेंजर

2024 में कांग्रेस ने महासमुंद सीट से लोकसभा का प्रत्याशी बनाया है। महासमुंद में चुनाव का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रखा गया है। इस लोकसभा सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 17 लाख 90 हजार है। 8 लाख 7 हजार पुरुष मतदाता और 8 लाख 90 हजार महिला मतदाता हैं। कुल मतदान केंद्रों की संख्या 2147 है। इस बार भी महासमुंद से बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच कांटे की टक्कर है। 2019 में इस सीट से BJP के चंदूलाल साहू ने जीत दर्ज की थी। महासमुंद में जाति फैक्टर को गेमचेंजर माना जा रहा है। (MLA Ishwar Sahu Statement)

Related Articles

Back to top button