Google Analytics —— Meta Pixel

Sikh Riots Delhi : सिख विरोधी दंगा-सज्जन कुमार को दूसरे केस में भी उम्रकैद, पीड़ित पक्ष ने मौत की सजा मांगी थी

Sikh Riots Delhi : 1984 सिख विरोधी दंगा मामले में कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार को राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने आज उम्रकैद की सजा सुनाई। राउज एवेन्यू कोर्ट की विशेष जज कावेरी बावेजा ने दोपहर 2 बजे के बाद ये फैसला सुनाया। गौरतलब है कि अदालत ने 21 फरवरी को सजा पर फैसला सुरक्षित रख लिया था।

यह भी पढ़े :- Delhi Vidhan Sabha Session : शराब घोटाले से दिल्ली को 2002 करोड़ की चपत, CAG रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

12 फरवरी को अदालत ने दिया था दोषी करार

अदालत ने 12 फरवरी को सज्जन कुमार को दोषी करार दिया था. इस मामले को लेकर शुरुआत में पंजाबी बाग थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी. बाद में जस्टिस जी.पी. माथुर कमेटी की सिफारिश पर गठित विशेष जांच दल ने आरोप पत्र दाखिल किया. समिति ने 114 मामलों को फिर से खोलने की सिफारिश की थी, ये केस दंगों के दौरान सरस्वती विहार में जसवंत सिंह और उसके बेटे तरुणदीप सिंह की हत्या से जुड़ा है।

इस दौरान सज्जन बाहरी दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद थे। आपको बता दें कि सज्जन कुमार इस समय दंगों से ही जुड़े एक अन्य मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं और उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। (Sikh Riots Delhi)

किन-किन धाराओं पर हुआ था आरोप तय

अदालत ने 16 दिसंबर 2021 को सज्जन कुमार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 147, 148 और 149 के तहत दंडनीय अपराधों के साथ-साथ धारा 302, 308, 323, 395, 397, 427, 436 और 440 के साथ धारा 149 के तहत दंडनीय अपराधों के लिए आरोप तय किए।

एसआईटी ने क्या आरोप लगाया?

एसआईटी ने आरोप लगाया कि सज्जन कुमार ने भीड़ को हमला करने के लिए उकसाया, जिसके बाद भीड़ ने सरदार जसवंत सिंह और सरदार तरुणदीप सिंह को जिंदा जला दिया और उनके घर के सामान लूट लिए. इस दौरान उनका घर भी जला दिया गया था। इस हमले में घर के कई लोग घायल भी हुए थे।

पीड़ित परिवार ने की थी फांसी की मांग?

पीड़ित परिवार की मदद करने वाले समाजसेवी सोनू जंडियाला ने आरोपी के लिए फांसी की सजा की मांग की थी. उन्होंने बताया था कि टायरों में आग लगाकर जसवंत सिंह और तरुणदीप सिंह के गले में टांग दिया गया था. उन्होंने कहा था कि आज बहुत से लोग इस दुनिया में नहीं रहे. उनकी आत्मा को शांति मिले, इसलिए जरूरी है कि इन लोगों को फांसी की सजा सुनाई जाए. इन पापियों के पाप का घड़ा भर चुका है. पहले तो आस ही मर चुकी थी, लेकिन अब आस जगी है।

राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 1 नवंबर 2023 को सज्जन कुमार का बयान दर्ज किया था. उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया था. इन दंगों में सिख समुदाय के हजारों लोगों को निशाना बनाया गया था। (Sikh Riots Delhi)

Back to top button
error: Content is protected !!