Google Analytics —— Meta Pixel

Partition Horrors Remembrance Day : सिखों के बाल काटे, हिन्दुओं को जिंदा जलाया: बंटवारे का दर्द, इतिहास के भयावह पन्ने

Partition Horrors Remembrance Day : 15 अगस्त 1947 को मिली आज़ादी के साथ भारत-पाकिस्तान का बंटवारा एक ऐसा ज़ख्म छोड़ गया, जो आज भी ताजा है। अनुमान है कि इस विभाजन में 10 से 30 लाख लोगों ने अपनी जान गंवाई। मारकाट, लूटपाट, दुष्कर्म और आगज़नी के हालात में पुलिस, प्रशासन और बाउंड्री फोर्स पूरी तरह नाकाम रही।

यह भी पढ़े :- रक्षाबंधन पर रिश्ते को कलंकित- चचेरे भाई ने नाबालिग बहन से दुष्कर्म कर की हत्या

जिन्ना की अनमनी शांति अपील

बढ़ती हिंसा के बीच दो दिन तक कोशिश के बावजूद मुस्लिम लीग अध्यक्ष मुहम्मद अली जिन्ना शांति की साझा अपील पर तुरंत तैयार नहीं हुए। अंततः महात्मा गांधी के साथ संयुक्त अपील हुई, लेकिन तब तक हालात बेकाबू हो चुके थे।

बंटवारे के दौरान मरने वालों की संख्या दस से तीस लाख के बीच आंकी गई
बंटवारे के दौरान मरने वालों की संख्या दस से तीस लाख के बीच आंकी गई

डायरेक्ट एक्शन और हिंसा की शुरुआत

16 अगस्त 1946 को जिन्ना के “डायरेक्ट एक्शन” के नारे के बाद बंगाल से पंजाब तक सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी। पंजाब के अंग्रेज गवर्नर सर ईवन जेनकींस ने अपनी रिपोर्ट में इस हिंसा की जड़ मुस्लिम लीग की रणनीति को बताया, जिसका उद्देश्य कांग्रेस समर्थित सरकार को गिराना था।

गवर्नर की भयावह रिपोर्ट

लेखक इश्तियाक अहमद की किताब “1947 में पंजाब का बंटवारा: एक त्रासदी हजार कहानियां” में उद्धृत जेनकींस की रिपोर्ट के मुताबिक, रावलपिंडी, अटक और झेलम जिलों में गैर-मुसलमानों का एकतरफा नरसंहार हुआ।

  • कई गांवों में लोगों को घरों में घुसकर ज़िंदा जला दिया गया।
  • सिखों के बाल और दाढ़ी काटने तथा जबरन खतना कराने के मामले सामने आए।
  • बची हुई महिलाओं का अपहरण कर लिया गया।
  • जेनकींस के अनुसार, मृतकों में एक मुसलमान के मुकाबले छह गैर-मुसलमान थे।

प्रशासन की नाकामी

पंजाब में प्रशासनिक ढांचा चरमरा चुका था। ब्रिटिश अफसर भारत छोड़ने की तैयारी में थे, जबकि मुस्लिम अधिकारी हिंदुस्तान के हिस्से में आने वाले इलाकों से भाग रहे थे। जेनकींस ने माना कि बिना किसी समझौते के अधिकारी सांप्रदायिक गृहयुद्ध जैसे हालात में काम कर रहे थे। (Partition Horrors Remembrance Day )

जिन्ना का बयान

1 मई 1947 को डॉन को दिए इंटरव्यू में जिन्ना ने कहा कि अगर पाकिस्तान के हिंदू अल्पसंख्यक भारत जाना चाहते हैं तो उन्हें पूरी स्वतंत्रता होगी। इस बयान को कई इतिहासकार हिंसा और आबादी के बड़े पैमाने पर पलायन को बढ़ावा देने वाला मानते हैं। (Partition Horrors Remembrance Day )

Back to top button
error: Content is protected !!