Sharda Sinha Death: छठ के गानों से मशहूर हुई गायिका शारदा सिन्हा नहीं रहीं, नहाय-खाय के दिन हुआ निधन
Sharda Sinha Death: पद्म पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा का मंगलवार को दिल्ली एम्स में निधन हो गया। वह 72 वर्ष की थीं और पिछले कुछ हफ्तों से बीमार चल रही थीं। सोमवार को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी और उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया था। मंगलवार शाम उनका निधन हो गया।
शारदा सिन्हा को खासकर छठ गीतों के लिए जाना जाता था, जो बिहार में बेहद लोकप्रिय हैं। उनके निधन (Sharda Sinha Death) की खबर से देशभर में शोक की लहर फैल गई है, खासकर छठ महापर्व के दौरान उनके प्रशंसक गहरे दुख में हैं। हाल ही में उनके पति का भी निधन हुआ था।
शारदा सिन्हा को संगीत में उनके योगदान के लिए पद्म श्री और पद्म विभूषण जैसे सम्मान मिल चुके थे। उनका संगीत आज भी उनके प्रशंसकों के दिलों में जीवित रहेगा।
सोमवार को बिगड़ी तबीयत
4 नवंबर सोमवार को शाम में शारदा सिन्हा की तबीयत अचानक फिर बिगड़ गयी। जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट करना पड़ गया था। उनके पुत्र अंशुमन लगातार हेल्थ अपडेट दे रहे थे। सोशल मीडिया पर आकर उन्होंने जानकारी दी थी कि इंफेक्शन की वजह से मां की तबीयत अधिक बिगड़ गयी और वेंटिलेटर पर उन्हें देना पड़ा।
उनकी आंखें बंद हैं और अचेत अवस्था में हैं। सोमवार सुबह जब उनके पुत्र अंशुमन ने अपनी मां से कुछ बात करने की कोशिश की तो शारदा सिन्हा की आंखों की पुतली में बेहद हल्की सी हरकत महसूस की गयी थी।(Sharda Sinha Death)
किडनी की थी समस्या
देश की महान सिंगर मौजूदा समय में वेंटिलेटर पर थीं और किडनी की गंभीर समस्या से जूझ रही थीं. छठ के गीत गाकर पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली शारदा सिन्हा पिछले कुछ समय से उनके स्वास्थ्य में ज्यादा गड़बड़ी आ गई थी. सभी उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे थे लेकिन सिंगर ने 72 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. कुछ समय पहले ही रिपोर्ट आई थी कि सिंगर की सेहत में ज्यादा सुधार नहीं हो पा रहा है और उनका डायलिसिस शुरू हो गया है. वे लगातार दिल्ली AIIMS के डॉक्टर्स की टीम की निगरानी में थीं. उनके चले जाने से संगीत जगत में शोक की लहर है।



