Google Analytics —— Meta Pixel

दीवाली का मजा खराब कर सकता है सुपर साइक्लोन, इन राज्यों में अलर्ट जारी

Sitrang Cyclone: सुपर साइक्लोन दीवाली का मजा खराब कर सकता है। दरअसल, दीवाली के मौके पर पश्चिम बंगाल और ओडिशा में चक्रवाती तूफान सितरंग का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र डिप्रेशन में बदल गया है। यह पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्र से करीब 1,460 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व में स्थित है, जिसके चलते ओडिशा और बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें:- भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला आज, बारिश नहीं बिगाड़ेगा रोमांच

ओडिशा में चक्रवात सितरंग के चलते समुद्र में उठने वाले ज्वार के चलते मछुआरों को समुद्र की ओर न जाने की हिदायत दी गई है। मौसम विभाग ने तटीय ओडिशा में भारी वर्षा होने की आशंका जताई है। इसके चलते राज्य के 8 जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोन यानी चक्रवात बना है, जो भारत की तरफ बढ़ रहा है। 25 अक्टूबर को इसके पश्चिम बंगाल के तट से टकराने की आशंका है। इसकी वजह से कई इलाकों में दीपावली के दौरान भारी बारिश होने के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। बंगाल की खाड़ी में तीन साल बाद कोई चक्रवात आ रहा है। इससे पहले अक्टूबर 2018 में तितली साइक्लोन आया था। (Sitrang Cyclone)

यह चक्रवात 25 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों तक पहुंचने की संभावना है। कई वैश्विक मॉडलों ने इशारा किया है कि बांग्लादेश तट पर लैंडफॉल करने से पहले तूफान 100-110 किमी प्रति घंटे की गति के साथ भयानक चक्रवात में तब्दील हो सकता है। चक्रवात से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से एक बैठक बुलाई दी, यहां अधिकारियों को कई निर्देश दिए। बंगाल में कई जिलों के निचले इलाकों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया गया है। (Sitrang Cyclone)

बता दें कि ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 24 अक्टूबर को काली पूजा और 25 अक्टूबर को दिवाली मनाई जाएगी। इस दौरान चक्रवात की वजह से बारिश के अलर्ट से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग का कहना है कि चक्रवात मंगलवार को ओडिशा तट को पार करते हुए पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तटों के पास पहुंच सकता है। इसके चलते उत्तर और इससे सटे मध्य बंगाल की खाड़ी, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों के पास 90-110 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। (Sitrang Cyclone)

साइक्लोन सितरंग के 25 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तट से टकराने की आशंका है। इस तूफान से 110 किलोमीटर-घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इससे पश्चिम बंगाल और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। सबसे ज्यादा असर सुंदरबन और पूर्वी मिदनापुर के तटीय इलाकों पर पड़ सकता हैं। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक सितरंग के दो साल पहले पश्चिम बंगाल में तबाही मचाने वाले साइक्लोन अम्फान जितना खतरनाक होने की उम्मीद नहीं है। (Sitrang Cyclone)

इन राज्यों में तूफान का खतरा

बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में सितरंग नाम के तूफान का खतरा है। परेशानी की बात ये है कि बिहार-झारखंड में धान की फसल लगभग तैयार है। किसानों ने काफी मेहनत और पैसे खर्च कर धान की फसल को तैयार किया है। ऐसे में साइक्लोन उनके लिए किसी मुसीबत से कम नहीं है।

WMO ने तूफान का नाम दिया है Sitrang Cyclone

मंगलवार रात यानी 25 अक्टूबर तक पश्चिम बंगाल की सीमा से टकराने से पहले अनुमानित ताकत घटकर सिर्फ 65 किमी प्रति घंटे रह जाएगी। अगर तूफान तेज होकर चक्रवात में बदल जाता है। तो इसका नाम सितरंग होगा। ये नाम उष्णकटिबंधीय चक्रवातों के नामकरण के लिए विश्व मौसम विज्ञान विभाग (WMO) के दिशानिर्देशों के अनुरूप थाईलैंड के एक सुझाव पर आधारित है। (Sitrang Cyclone)

Back to top button
error: Content is protected !!