दीवाली वीकेंड पर अगर नहीं होना चाहते बोर तो, इस हफ्ते OTT पर देखें ये शानदार सीरीज

New OTT Release : इस दीवाली वीकेंड पर अगर आप बिंज वॉच (New OTT Release) के लिए वेबसीरीज ढूंढ रहे हैं। तो आपका इंतजार ख़त्म हो गया है। दरअसल, ओटीटी पर कई फिल्में और वेबसीरीज रिलीज (New OTT Release) हो रही हैं। जिन्हें आप छुट्टियों में जमकर एंजॉय कर सकते हैं। आइए नज़र डालते हैं इस हफ्ते ओटीटी की बिग रिलीज पर…

यह भी पढ़ें : T20 World Cup 2022 : कल होगा भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला, इस कारण से रद्द हो सकता है मैच

New OTT Release : फोर मोर शॉर्ट्स प्लीज 3

इस सीरिज का तीसरा सीजन भी इसी हफ्ते स्ट्रीम 21 अक्टूबर को रिलीज किया गया है। जिसमें कीर्ति कुल्हारी, सायानी गुप्ता, मानवी घाघरू और बानी जे जैसी अभिनेत्रियां हैं। इस सीरीज के पिछले दो सीजन बेहद पॉपुलर रहे हैं। नया सीजन आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

New OTT Release : ट्रिपलिंग 3

इस सीरीज के भी पिछले दो सीजन जबरदस्त हिट साबित हुए हैं। इस बार सीजन 3 में आपको 5 एपिसोड देखने को मिलेंगे। सीरीज में सुमित व्यास, मानवी घाघरू, अमोल पाराशर, कुमुद मिश्रा, कुणाल रॉय कपूर मुख्य भूमिका में हैं।

The Viral Fever की सबसे सफल वेब सीरीज Tripling के नए सीज़न का इंतज़ार लोगों को काफी समय से था। अब आखिरकार ये इंतज़ार भी खत्म हो गया है। इससे पहले इस पॉपुलर सीरीज के दो सीजन रिलीज किए जा चुके हैं। पहले के दो सीजन YouTube और SonyLIV पर स्ट्रीम किए गए थे। वहीं अब इसे ZEE5 पर स्ट्रीम किया गया है। इस सीजन का निर्देशन नीरज उधवानी ने किया है। इसकी कहानी अरुणाभ कुमार और सुमित व्यास ने लिखी है।

यह भी पढ़ें : Agni Prime Missile: भारत में न्यू जेनरेशन बैलिस्टिक परमाणु मिसाइल का सफल परिक्षण, जानें इसकी खासियत

बिंबिसार

इसी हफ्ते एक पीरीयड ड्रामा बिंबिसार मूवी भी रिलीज होने जा रही है। ये एक तेलुगू फिल्म है जो अगस्त में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब ये फिल्म ओटीटी पर धमाका करने के लिए तैयार है। फिल्म 21 अक्टूबर को रिलीज होगी। जिसमे अभिनेता नंदमुरी कल्याण राम, राजा बिंबिसार के रोल में दिखेंगे. इसे आप जी5 पर देख सकेंगे।

Related Articles

Back to top button