बांग्लादेश की स्थिति को लेकर भारत में सियासत तेज, जानिए किसने क्या कहा…?

Situation of Bangladesh: बांग्लादेश की स्थिति को लेकर भारत में सियासत तेज हो गई है। इस बीच केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि निश्चित रूप से यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे पड़ोसी देश में ऐसी राजनीतिक अस्थिरता आई है, जिस तरह से एक निर्वाचित सरकार को गिराया गया। एक व्यक्ति सब कुछ चुन सकता है, लेकिन अपना पड़ोसी नहीं चुन सकता। हमारे पड़ोस में जिस तरह की स्थिति पैदा हुई है, भारत सरकार सतर्क है और निगरानी कर रही है ताकि इसका किसी भी तरह से भारत पर असर न पड़े।
यह भी पढ़ें:- खुर्शीद के बयान पर हमलावर हुई BJP, कहा- ये भारतीय लोकतंत्र का मजाक
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि बांग्लादेश में जो घटना घटी है वो हमारे लिए दो कारणों चिंतनीय है। अगर बांग्लादेश में ऐसी ही स्थिति रही तो वहां से लोग विस्थापित होकर भारत आएंगे, लेकिन हमें सीमा को भी सुरक्षित करना है। उत्तर-पूर्व के सभी उग्रवादियों को शेख हसीना की सरकार में बांग्लादेश में हटाया गया था। हमारे लिए चिंता का विषय बना रहेगा कि दोबारा बांग्लादेश में उत्तर-पूर्वी के उग्रवादियों की घाटी न बने। मुझे विश्वास है कि जो भी नई सरकार बनेगी भारत सरकार उसके साथ बातचीत करेगी। (Situation of Bangladesh)
सरकार और विरोधी दलों के बीच बातचीत: गोगोई
लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने कहा कि मैं चाहता हूं कि विदेश मंत्रालय निरंतर विरोधी दलों के नेताओं के साथ संपर्क में रहे। भारत सरकार क्या-क्या कदम उठा रही है, इसकी सूचना हमें प्राप्त करवाते रहें। हमारे पास भी विभिन्न सूत्रों से सूचनाएं आ रही हैं। अगर सरकार और विरोधी दलों के बीच बातचीत होती रहेगी तो हम भी उन तक अपनी सूचना पहुंचा पाएंगे। कांग्रेस सांसद कार्ति पी. चिदम्बरम ने कहा कि बांग्लादेश में हालात बहुत तेजी से बिगड़े हैं। हमारी पहली चिंता बांग्लादेश में रहने वाले हमारे नागरिकों की सुरक्षा और सीमा सुरक्षा है। (Situation of Bangladesh)
जनता को भुगतना पड़ेगा खामियाजा: चंद्रशेखर
उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि बांग्लादेश में सामान्य स्थिति वापस आ जाएगी, लेकिन मुझे डर है कि यह स्थिति तेजी से बिगड़ रही है और अगर बांग्लादेश पाकिस्तान की राह पर चला गया तो यह हमारे लिए सुरक्षा की बड़ी चुनौती होगी। आजाद समाज पार्टी-कांशीराम के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि बांग्लादेश की यह स्थिति कैसे हुई? कभी-कभी हुकूमत खुद को मालिक समझ बैठती है और वो जनता का मजाक बनाने वाले कानून बनाती है। जब जनहित के मुद्दों पर सरकार विफल होगी तो इसका खामियाजा जनता को भी भुगतना पड़ेगा। (Situation of Bangladesh)
बांग्लादेश स्थिरता हो और शांति बहाल हो: चतुर्वेदी
सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि हमें ध्यान रखना चाहिए कि इस तरह का कोई नुकसान हमारे देश में ना हो। सरकार को विरोध को कुचलने के बजाय चर्चा करके उसे कम करने का प्रयास करना चाहिए। शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि जल्द से जल्द बांग्लादेश स्थिरता हो और शांति बहाल हो, क्योंकि अगर वहां पर अस्थिर हालात रहते हैं तो यह पूरे क्षेत्र के लिए हानिकारक है। वहां पर काफी बड़ी संख्या में हमारे नागरिक और विद्यार्थी भी हैं। हमें सरकार से उम्मीद है कि सरकार उन्हें जल्द से जल्द वापस भारत में लाने और जब तक वो भारत में नहीं लौटते हैं तब तक उनके लिए सुरक्षित माहौल बनाने की ओर ध्यान देगी। (Situation of Bangladesh)



