देश के 8 राज्यों की 58 सीटों पर वोटिंग जारी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पूर्व राष्ट्रपति ने डाला वोट

Sixth Phase Voting 2024: देश में लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत 7 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 58 सीटों पर वोटिंग जारी है। इस बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने दिल्ली में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बता दें कि इस बार 7 चरणों में मतदान हो रहे हैं, जिसमें से 5 चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। जबकि छठे चरण का चुनाव जारी है। इस तरह अब तक 429 सीटों पर मतदान हो चुके हैं। 1 जून को आखिरी चरण में 56 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं 4 जून को नतीजे घोषित होंगे।

यह भी पढ़ें:- बेमेतरा के बारूद फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, 10 से 12 लोगों की मौत की खबर

बता दें कि 2019 में इन सीटों पर सबसे ज्यादा भाजपा 40 सीटों पर जीत दर्ज किया था। इसके बाद बहुजन समाज पार्टी 4, ‌BJD 4, समाजवादी पार्टी 1, JDU 3, TMC 3, LJP 1 और आजसू 1 सीट पर जीती थी। कांग्रेस और AAP को एक भी सीट नहीं मिली थी। इधर, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बांकुड़ा जिले के रघुनाथपुर में 5 EVM पर भाजपा का टैग लगे होने का आरोप लगाया है। वहीं पश्चिम बंगाल के तमलुक में वोटिंग से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ झड़प में एक TMC समर्थक घायल हो गया। तमलुक से कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व जज भाजपा के प्रत्याशी हैं। (Sixth Phase Voting 2024)

इंडी गठबंधन के नेताओं का आरोप

इधर, जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग-राजौरी से PDP की प्रत्याशी महबूबा मुफ्ती ने पुलिस प्रशासन पर EVM के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा है कि पुलिस ने उनके कार्यकर्ताओं को थाने में बंद कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि सुबह से ही उनके मोबाइल फोन का आउटगोइंग कॉल बंद कर दिया गया है। वहीं दिल्ली में वोटिंग से पहले AAP नेता आतिशी ने LG वीके सक्सेना पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि LG ने पुलिस को वोटिंग धीरे करवाने के आदेश दिए हैं, ताकि वोटर्स को दिक्कत हो। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिल्ली में वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी अभी 303 सीटें हैं। 10% सीटें बढ़ती हैं तो 330 होती हैं, 15% बढ़ती हैं तो 345 सीटें होती हैं। हमारे 37 सहयोगी दल हैं, उनमें से आधों की भी 2-3 सीटें आई तो हम 400 सीटें आराम से पार करेंगे। (Sixth Phase Voting 2024)

इन्होंने किया अपने मताधिकार का प्रयोग

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और करनाल लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार मनोहर लाल खट्टर ने वोट डाला।  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नारायणगढ़ में मताधिकार का प्रयोग किया। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने दिल्ली में वोट डाला। पूर्व क्रिकेटर और भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने स्वामी दयानंद सर्वोदय कन्या विद्यालय, ओल्ड राजिंदर नगर से अपना मतदान किया। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान राजीव वाड्रा और बेटी मिराया ने भी मतदान किया। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपनी पत्नी सुदेश धनखड़ के साथ वोट डाला। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मतदान केंद्र अटल आदर्श विद्यालय, लोधी एस्टेट में अपना वोट डाला। (Sixth Phase Voting 2024)

Related Articles

Back to top button