Google Analytics —— Meta Pixel

बेमेतरा के बारूद फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, 10 से 12 लोगों की मौत की खबर

Blast in Bemetara: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल, बोरसी गांव में स्थित बारूद फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ है, जिसमें 10 से 12 लोगों की मौत की खबर है। जबकि कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक कई लोग मलबे में दबे हो सकते हैं। हादसे के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। ब्लास्ट के बाद फैक्ट्री के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई है। घटना में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को रायपुर के मेहाकारा रेफर किया गया है। इसके अलावा नजदीकी अस्पताल में भी कई लोगों का इलाज जारी है। 

यह बी पढ़ें:- Bangladesh MP Murder Case : सूटकेस में काटकर रखा था बांग्लादेश के सांसद का शव, सामने आया सीसीटीवी फुटेज 

कलेक्टर का कहना है कि SDM समेत जिला प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। फिलहाल हादसे से हताहत हुए लोगों का आंकड़ा सामने नहीं आ पाया है। हालांकि ब्लास्ट में 10-12 लोगों की मौत की खबर है। कई लोगों के शरीर टुकड़ों में बंटा मिला है।स्थानीय लोगों ने बताया कि फैक्ट्री के आसपास शरीर के टुकड़े फैले हुए हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि गांव में आए दिन ब्लास्ट होता है, जिससे ग्रामीण दहशत में जीते हैं। घरों में दरारें पड़ गई है। जिला प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं देता है। (Blast in Bemetara)

Back to top button
error: Content is protected !!