
डेस्क न्यूज: आपको कोई कहे कि आप खाने के साथ-साथ प्लास्टिक भी खा रहे हैं, तो आपको अजीब लगेगा। लेकिन, यह सच बात है।हर व्यक्ति हर हफ्ते में काफी प्लास्टिक खा जाता है और अगर पूरी उम्र का अंदाजा लगाएंगे, तो यह डेटा बहुत बड़ा हो जाएगा
अगर आप लगता है कि आप प्लास्टिक नहीं खा रहे हैं तो आपको बताते हैं कि हर हफ्ते या साल में आपके शरीर में कितना प्लास्टिक चला जाता है और इसकी क्या वजह हो सकती है। साथ ही जानते हैं प्लास्टिक आपके लिए कितना खतरनाक है और कितना प्लास्टिक आपके शरीर में जा रहा है।
DW की रिपोर्ट के आधार पर हवा, पानी और खाने में प्लास्टिक घुला है। हर हफ्ते आप पांच ग्राम माइक्रोप्लास्टिक खा रहे हैं। यानी एक क्रेडिट कार्ड के बराबर।रॉयटर्स के हिसाब से एक साल में इतना प्लास्टिक खा जाते हैं, जितना एक फायरमैन के हेलमेट को बनाने में लगता है।
यह भी पढ़ें : त्योहारों से भरा है अक्टूबर का महीना, जानिए किस दिन है कौन सा है पर्व?
इसका मतलब है कि हम हर 10 साल में ढाई किलो से ज्यादा प्लास्टिक खा जाते हैं।ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आप पूरी जिंदगी में कितना पॉलिथीन खा लेते हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार 20 किलो तक हम पूरी जिंदगी में खा जाते हैं।
शरीर में भी होती है मौजूदगी
इंटरनेशनल के हवाले से लिखा है कि पीने वाले पानी से लेकर खाने की चीजों के जरिए आपके शरीर में चला जाता है। यहां तक हवा में भी प्लास्टिक की मात्रा होती है, जो धीरे-धीरे आपके शरीर में जा रहा है। इससे आपकी सेहत पर गहरा असर पड़ता है और आपका पाचन तंत्र इससे प्रभावित होता है।
इंसान फैला रहा है कचरा
दुनिया का एक तिहाई प्लास्टिक पैकेजिंग में खतपता है।जर्मनी में हर व्यक्ति 38 किलो कूड़ा पैदा कर रहा है।वहीं यूरोप में हर व्यक्ति 24 किलो तक कूड़ा पैदा करता है। जितना ज्यादा आप पैसा खर्च कर रहे हैं, उतना ही ज्यादा इस्तेमाल बढ़ रहा है।
यह भी पढ़ें : श्राद्ध (पितर) पक्ष : सर्वप्रथम किसके द्वारा किया गया “पितृ तृप्ति यज्ञ-कर्म”, पढ़ें यह पौराणिक कथा
माना जा रहा है कि ऑनलाइन शॉपिंग प्लास्टिक को बढ़ावा देने का बड़ा दोषी है। खास बात ये है कि ये यह कूड़ा सदियों तक नहीं गल पाता है। इसलिए यह आपके स्वास्थ्य के लिए भी बहुत खतरनाक होता है।
कई साल में नष्ट होती है एक बोतल
कई रिपोर्ट में सामने आया है कि एक प्लास्टिक की बोतल को पूरी तरह से नष्ट होने में 100 से ज्यादा साल लग सकते हैं।जबकि बैग को नष्ट होने में तो 500 से भी ज्यादा साल लग सकते हैं। ऐसे में आप सोच सकते हैं किस तरह से पर्यावरण और आपकी सेहत के लिए नुकसान दायक है।