Son Kills Father Balodabazar : मां को पीटता देख बेटे ने पिता की कर दी हत्या, बांस के डंडे से किया हमला, मां ने ही लिखाई रिपोर्ट, गिरफ्तार

Son Kills Father Balodabazar : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक बेटे ने अपनी मां की पिटाई से गुस्से में आकर पिता की हत्या कर दी। घटना 26 मई की रात पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम गातापार की है। मृतक का नाम कामता प्रसाद कुर्रे (55) था, जो शराब के नशे में घर आया और पत्नी रेशम बाई से गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने पत्नी की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें :- Shakuntala Sahu Mother Death : पूर्व विधायक शकुंतला साहू की मां की करंट से मौत, बाड़ी में काम करते समय हुआ हादसा
इसी दौरान उनका बेटा चंद्रशेखर कुर्रे बीच-बचाव करने पहुंचा, लेकिन कामता प्रसाद और भी ज्यादा हिंसक हो गया। तब चंद्रशेखर ने गुस्से में आकर बांस के डंडे से पिता पर कई वार किए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
अस्पताल में हुई मौत
गंभीर रूप से घायल कामता प्रसाद को पलारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉ. पंकज वर्मा ने जांच के बाद बताया कि यह कोई दुर्घटना नहीं बल्कि मारपीट का मामला है। जिला अस्पताल रेफर करने से पहले ही कामता प्रसाद की मौत हो गई। (Son Kills Father Balodabazar)
पहले बोला झूठ, बाद में कबूला गुनाह
घटना के बाद चंद्रशेखर ने सभी को बताया कि उसके पिता छत से गिर गए थे। लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने पिता की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। चौंकाने वाली बात यह रही कि मां रेशम बाई ने ही अपने बेटे के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। (Son Kills Father Balodabazar)
हत्या का केस दर्ज, आरोपी जेल भेजा गया
एसपी भावना गुप्ता के निर्देश पर पलारी थाना पुलिस ने आरोपी चंद्रशेखर को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी धीरेंद्र दुबे ने बताया कि आरोपी ने हत्या की बात कबूल की है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे जेल भेज दिया गया है। (Son Kills Father Balodabazar)



