Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh Hindi Poets Gathering : “वक्ता मंच” की काव्य गोष्ठी में सेना को सलाम, अश्लीलता के विरुद्ध स्वर

Chhattisgarh Hindi Poets Gathering : सामाजिक संस्था वक्ता मंच द्वारा राजधानी के वृंदावन सभागृह में मासिक प्रदेश स्तरीय काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। “भारतीय सेना ला जोहार” विषय पर केंद्रित इस कार्यक्रम में 83 कवियों ने पांच घंटे तक छत्तीसगढ़ी, हिंदी, उर्दू और अंग्रेज़ी में रचनाएं प्रस्तुत कीं। कवियों ने भारतीय सैनिकों की वीरता और बलिदान को कविता के माध्यम से सलाम किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार डॉ. पी.के. तिवारी थे। अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार शोभा देवी शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथियों में कवयित्री शुभा शुक्ला ‘निशा’, गीतकार मिनेश साहू, वक्ता मंच की संरक्षिका ज्योति शुक्ला, यातायात प्रशिक्षक टी.के. भोई और एम. राजीव शामिल रहे। (Chhattisgarh Hindi Poets Gathering)

कार्यक्रम के दौरान बाल कवियों काव्या राजीव और अनंत बाजपेयी को “शब्द सम्मान” प्रदान किया गया। साथ ही कवियों राहुल सोनकलिहारी, ओमवीर करण और भूपेंद्र कुमार का जन्मदिन भी उत्सवपूर्वक मनाया गया। गोष्ठी का संयोजन अध्यक्ष राजेश पराते, संयोजक शुभम साहू, हेमलाल पटेल और धनेश्वरी नारंग के नेतृत्व में हुआ। (Chhattisgarh Hindi Poets Gathering)

गोष्ठी में छत्तीसगढ़ी साहित्य में फैल रही अश्लीलता के खिलाफ जारी आंदोलन को समर्थन भी दिया गया। समापन पर वरिष्ठ समाजसेवी रामजीलाल अग्रवाल और कवयित्री नीता श्रीवास्तव के निधन पर श्रद्धांजलि दी गई। प्रमुख प्रस्तुतियों में संजय देवांगन, यशवंत यदु “यश”, चंद्रा वैष्णव, मधु तिवारी, राजेंद्र रायपुरी और सुषमा प्रेम पटेल की रचनाएं शामिल रहीं। कार्यक्रम का संचालन शुभम साहू ने किया। (Chhattisgarh Hindi Poets Gathering)

यह भी पढ़ें :- Shakuntala Sahu Mother Death : पूर्व विधायक शकुंतला साहू की मां की करंट से मौत, बाड़ी में काम करते समय हुआ हादसा

यह भी पढ़ें :-  Sushasan Tihar Drama Rajnandganv : सुशासन तिहार में पूर्व विधायक का प्रदर्शन, चूड़ियां पहनाने का वीडियो वायरल, मामला गरमाया

यह भी पढ़ें :-  जानिए कौन है पद्मश्री पाने वाले पंडी राम मंडावी ?, लुंगी पहनकर पहुंचे राष्ट्रपति भवन

यह भी पढ़ें :- Son Kills Father Balodabazar : मां को पीटता देख बेटे ने पिता की कर दी हत्या, बांस के डंडे से किया हमला, मां ने ही लिखाई रिपोर्ट, गिरफ्तार

Back to top button
error: Content is protected !!