Google Analytics —— Meta Pixel

Raigarh triple murder case : 5 डिसमिल जमीन के लिए पत्नी और बच्चों की हत्या, देास्तों के साथ पार्टी करने पर रोक-टोक करती थी

Raigarh triple murder case : रायगढ़ जिले के छाल थाना अंतर्गत ग्राम कीदा में महिला और उसके दो बच्चों की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने 72 घंटे में खुलासा कर दिया है। मृतका सुकांति साहू (35), पुत्र युगल (15) और पुत्री प्राची (12) की हत्या उसी के पति महेंद्र साहू (43) ने अपने दोस्त भागीरथी राठिया (35) से करवाई थी। वजह बनी महज 5 डिसमिल जमीन और मुआवजे की राशि।

22 मई को गांव के सरपंच ने घर से आ रही तेज बदबू की सूचना पुलिस को दी। दरवाजा तोड़ने पर तीनों के सड़े-गले शव बरामद हुए, जिन पर धारदार हथियार से किए गए घाव थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।

यह भी पढ़ें :- Chhattisgarh Hindi Poets Gathering : “वक्ता मंच” की काव्य गोष्ठी में सेना को सलाम, अश्लीलता के विरुद्ध स्वर

जांच में पुलिस को शुरू से ही महेंद्र पर शक था। गवाहों और मृतका के मायके पक्ष ने बताया कि महेंद्र अपनी पत्नी से मारपीट करता था और दोस्तों को घर बुलाकर पार्टी करता था, जिससे सुकांति नाराज़ रहती थी। साइबर सेल, एफएसएल और डॉग स्क्वाड की सहायता से जब पूछताछ की गई तो महेंद्र और भागीरथी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। (Raigarh triple murder case)

महेंद्र ने साजिश के तहत घर का दरवाजा पहले से ढीला कर दिया था ताकि बाहरी व्यक्ति आसानी से प्रवेश कर सके। वारदात की रात वह गांव से बाहर चला गया और उसका दोस्त भागीरथी घर में घुसकर टांगी से तीनों की हत्या कर भाग गया। (Raigarh triple murder case)

पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त टांगी और दरवाजा ढीला करने वाली रॉड बरामद की है। साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 103(1), 61(2), 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस खुलासे में एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के नेतृत्व में आठ से अधिक टीमों ने समन्वय कर उत्कृष्ट कार्य किया। (Raigarh triple murder case)

Back to top button
error: Content is protected !!