Google Analytics —— Meta Pixel

Durg Online Trading Fraud : दुर्ग के व्यवसायी से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 41 लाख की ठगी, फर्जी साइट से हुआ बड़ा फ्रॉड

Durg Online Trading Fraud : दुर्ग जिले में अधिक मुनाफे के लालच में एक व्यवसायी ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। शेयर ट्रेडिंग के नाम पर अज्ञात जालसाजों ने व्यवसायी से 41 लाख 52 हजार 500 रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर पद्मनाभपुर पुलिस ने आईटी एक्ट और भारतीय दंड संहिता की धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें :- Raigarh triple murder case : 5 डिसमिल जमीन के लिए पत्नी और बच्चों की हत्या, देास्तों के साथ पार्टी करने पर रोक-टोक करती थी

विद्युत नगर निवासी मयंकपुरी गोस्वामी (34), पेशे से व्यापारी हैं और शेयर मार्केट में ट्रेडिंग करते हैं। कुछ दिन पहले मयंक को व्हाट्सएप पर एक अंजान नंबर से रिया गुप्ता नामक प्रोफाइल से ट्रेडिंग वेबसाइट से जुड़ने का प्रस्ताव मिला। लिंक के माध्यम से मयंक ने खुद को रजिस्टर किया। शुरुआती लेनदेन में उन्हें लाभ दिखाया गया, जिससे वह प्रभावित हो गए और बड़ी रकम निवेश करने लगे। (Durg Online Trading Fraud)

पहले 42,500 रुपये भेजने पर कुछ ही मिनटों में 99.9 डॉलर का लाभ दिखाया गया, जिसमें से 8,415 रुपये खाते में आए। इसके बाद अलग-अलग तिथियों में मयंक ने 2 लाख, 3 लाख, 6 लाख, 15 लाख और अन्य रकम भेजी। हर बार वेबसाइट में लाभ दिखाया गया और आंशिक रकम भी वापस मिली। धीरे-धीरे मयंक को विश्वास हो गया और उन्होंने कुल 41.5 लाख रुपये तक निवेश कर दिए। (Durg Online Trading Fraud)

अंत में 47,000 डॉलर निकालने के लिए मयंक ने रिक्वेस्ट डाली, लेकिन 24 घंटे बाद भी पैसे नहीं आए। जब उन्होंने कस्टमर केयर से संपर्क किया, तो बताया गया कि निकासी को होल्ड कर दिया गया है और वेरिफिकेशन फीस जमा करनी होगी। यहीं मयंक को ठगी का एहसास हुआ। व्हाट्सएप नंबर भी बंद हो चुका था। (Durg Online Trading Fraud)

पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने मोबाइल नंबर 7357728079 के धारक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 66D और BNS की धारा 318(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

Back to top button
error: Content is protected !!