CM Vishnu Deo Sai : वीर सावरकर की जयंती पर नमन कर सीएम बोले- सावरकर का जीवन का राष्ट्रभक्ति, आत्मबलिदान और वैचारिक दृढ़ता का प्रतीक

CM Vishnu Deo Sai : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक श्री धरमलाल कौशिक एवं जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें :- CM Vishnu Deo Sai : कांकेर जिले के ग्राम मांदरी में उतरा मुख्यमंत्री का हेलिकाप्टर, 3.90 करोड़ की घोषणा
मुख्यमंत्री श्री साय (CM Vishnu Deo Sai) ने कहा कि वीर सावरकर का संपूर्ण जीवन मातृभूमि की सेवा और राष्ट्र के नवनिर्माण के लिए समर्पित था। वीर सावरकर न केवल आज़ादी की लड़ाई के अग्रणी योद्धा थे, बल्कि वे एक समाज सुधारक, इतिहासकार, लेखक और दूरदर्शी राजनेता भी थे। उन्होंने सामाजिक रूढ़ियों के विरुद्ध आवाज़ उठाई और आधुनिक भारत के निर्माण की आधारशिला रखी।
मुख्यमंत्री श्री साय (CM Vishnu Deo Sai) ने कहा कि सेल्युलर जेल में बिताए गए सावरकर जी के कठोरतम वर्ष उनके अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और मानसिक दृढ़ता के प्रमाण हैं। उनका बलिदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे वीर सावरकर के विचारों और जीवन मूल्यों से प्रेरणा लें और राष्ट्र सेवा को अपना परम कर्तव्य मानते हुए आगे बढ़ें। वीर सावरकर का जीवन हर भारतीय के लिए आत्मबलिदान, समर्पण और देशभक्ति की जीवंत मिसाल है।
यह भी पढ़ें :- Chhattisgarh Health Minister : मीडिया की भूमिका को सम्मान, स्वास्थ्य मंत्री ने जीएमसी मीडिया गाइडलाइन पर लगाई रोक
यह भी पढ़ें :- सेवा, सुशासन और संकल्प का उत्सव, मोदी सरकार का 11 साल बेमिसाल : मुरलीधर सिन्हा
यह भी पढ़ें :- Chhattisgarh : CM विष्णु देव साय 21 जून को तपकरा से शुरू करेंगे चरण पादुका योजना, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिलेगा लाभ



