Chhattisgarh Health Minister : मीडिया की भूमिका को सम्मान, स्वास्थ्य मंत्री ने जीएमसी मीडिया गाइडलाइन पर लगाई रोक
Chhattisgarh Health Minister : रायपुर : छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रायपुर के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों (GMC) में मीडिया प्रबंधन को लेकर जारी निर्देशों पर तत्काल रोक लगाने की घोषणा की है। मंत्री ने कहा कि समाज के विकास और स्वास्थ्य प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने में मीडिया की भूमिका अहम है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि मीडिया से जुड़े किसी भी निर्णय को सभी संबंधित पक्षों से चर्चा के बाद ही अंतिम रूप दिया जाएगा। मंत्री जायसवाल ने कहा—”हमारे लिए मीडिया का सम्मान सर्वोपरि है, किसी भी दिशा-निर्देश का मसौदा सभी प्रतिनिधियों की सलाह से ही बनेगा।”
यह भी पढ़ें :- सेवा, सुशासन और संकल्प का उत्सव, मोदी सरकार का 11 साल बेमिसाल : मुरलीधर सिन्हा



