Google Analytics —— Meta Pixel

सेवा, सुशासन और संकल्प का उत्सव, मोदी सरकार का 11 साल बेमिसाल : मुरलीधर सिन्हा

देवभोग (गरियाबंद)। भारतीय जनता पार्टी मंडल देवभोग द्वारा “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 11 वर्ष: ( Celebration of 11 years of Modi government ) सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” विषय पर “संकल्प से सिद्धि तक” जनसभा का आयोजन 17 जून, मंगलवार को राजापारा, देवभोग में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रहे भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिला महामंत्री मुरलीधर सिन्हा। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : CM विष्णु देव साय 21 जून को तपकरा से शुरू करेंगे चरण पादुका योजना, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिलेगा लाभ

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना से हुई। तत्पश्चात अतिथियों का पुष्पमाला एवं तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया।

मुख्य वक्ता मुरलीधर सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि 9 जून 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण हो गए हैं। यह कालखंड भारतीय राजनीति के इतिहास में अभूतपूर्व और बेमिसाल रहा है। उन्होंने बताया कि इस अवसर को देशभर में बूथ स्तर तक पहुंचाकर जनता को केंद्र सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से अब तक मोदी सरकार ने गरीब, किसान, मजदूर, युवा, महिला और समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाईं। स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत 11 करोड़ शौचालयों का निर्माण कर महिलाओं को “इज्जत घर” प्रदान किया गया। जल जीवन मिशन से हर घर नल से जल पहुंचाने का कार्य हुआ। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 11 करोड़ लोगों को पक्के मकान दिए गए।

जनधन योजना के माध्यम से 55 करोड़ गरीबों के बैंक खाते खुलवाकर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए प्राप्त हो रहा है। कोविड-19 महामारी के दौरान भारत में समय पर वैक्सीन तैयार कर करोड़ों लोगों की जान बचाई गई और 50 से अधिक देशों को मुफ्त टीका भी भेजा गया।

उज्ज्वला योजना के तहत 9 करोड़ महिलाओं को गैस कनेक्शन देकर धुएं से मुक्ति दिलाई गई। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गरीबों को मुफ्त में चावल वितरित किया जा रहा है।

विशिष्ट अतिथि अनिल चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के 11 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के प्रतीक बन गए हैं। भारत अब कर्ज लेने वाला नहीं, बल्कि कर्ज देने वाला देश बन चुका है। यह विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और लक्ष्य है कि आने वाले वर्षों में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बने।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की योजनाओं से सीधे लाभ मिलने के कारण 27 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आकर बेहतर जीवन जी रहे हैं। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत करोड़ों लोगों को 5 लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा मिली है। अब इस योजना में 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक भी शामिल किए गए हैं, जिससे लाखों बुजुर्गों को राहत मिली है।

कार्यक्रम को भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुंजबिहारी बेहेरा, मंडल अध्यक्ष जगमोहन पटेल, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सोनवानी, नगर पंचायत देवभोग उपाध्यक्ष सुशील यादव एवं अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद यादव और मंडल महामंत्री रूपदास मरकाम ने किया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री शीतला पांडेय, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल बेहेरा, अनीता उपाध्याय, फगनूराम नागेश, मोहन वर्मा, अखिलेश्वर यादव, शंकरलाल नागेश, रामभरोसा सिन्हा, वेणु डोंगरे, सूरज शर्मा, सरपंच अर्जुन नागेश सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। (Celebration of 11 years of Modi government )

सभा के अंत में 11 कांग्रेस एवं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी जी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सभी नवशामिल कार्यकर्ताओं का पार्टी गमछा पहनाकर स्वागत किया गया। (Celebration of 11 years of Modi government)

Back to top button
error: Content is protected !!