Sushasan Tihar Drama Rajnandganv : सुशासन तिहार में पूर्व विधायक का प्रदर्शन, चूड़ियां पहनाने का वीडियो वायरल, मामला गरमाया

Sushasan Tihar Drama Rajnandganv : राजनांदगांव जिले के छुरिया ब्लॉक में आयोजित सुशासन तिहार के समाधान शिविर में सोमवार को उस समय हंगामा हो गया, जब पूर्व विधायक छन्नी साहू सड़क निर्माण की मांग को लेकर तख्ती लेकर पहुंचीं और प्रदर्शन किया। उन्होंने जोब से मरकाकसा तक सड़क निर्माण का मुद्दा उठाया, जिसकी स्वीकृति कांग्रेस शासन में सवा करोड़ की हुई थी, लेकिन काम शुरू नहीं हो पाया।
यह भी पढ़ें :- Doctor suicide case Bhilai : अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे थे 5 लाख, 9 आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
प्रदर्शन के दौरान अफसरों की ओर से जेल भेजने की धमकी दी गई। इससे नाराज होकर पूर्व विधायक ने मंच पर मौजूद अफसरों और भाजपा नेताओं को ‘चूड़ियां पहनाने’ की बात कह दी। वीडियो में वह अपनी चूड़ियां उतारकर देते हुए नजर आ रही हैं। स्थिति को संभालते हुए भाजपा जिला महामंत्री रविंद्र वैष्णव ने हाथ जोड़कर चूड़ियां वापस पहनने का आग्रह किया। (Sushasan Tihar Drama Rajnandganv)
भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने
कार्यक्रम में मौजूद भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर घोटालों के आरोप लगाए, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने पूर्व विधायक से सवाल किया कि जब वे खुद पांच साल विधायक थीं, तब सड़क निर्माण क्यों नहीं हुआ। इस दौरान अफसरों ने मामले को शांत करने के लिए तुरंत निरीक्षण का आश्वासन दिया।
सरकारी पक्ष
अधिकारियों ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए टेंडर पिछले माह ही हो चुका है और जल्द काम शुरू होने वाला है। मौके पर एसडीएम श्रीकांत कोराम, तहसीलदार विजय कोठारी, नायब तहसीलदार विजय साहू, थाना प्रभारी संतोष भूआर्य समेत कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे। (Sushasan Tihar Drama Rajnandganv)
कांग्रेस तिहार की सफलता पचा नहीं पा रही – भाजपा
दूसरी ओर, भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस इस कार्यक्रम की सफलता से परेशान है, इसलिए विरोध कर रही है। हालांकि, पूर्व विधायक का कहना है कि जनता के मुद्दों को लेकर वे हमेशा आवाज उठाएंगी। (Sushasan Tihar Drama Rajnandganv)



