Doctor suicide case Bhilai : अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे थे 5 लाख, 9 आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

Doctor suicide case Bhilai : दुर्ग जिले के भिलाई में आयुर्वेदिक डॉक्टर बी. राठौर की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। डॉक्टर को ब्लैकमेल कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों ने डॉक्टर का अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी थी।
पुलिस के अनुसार, यह वीडियो 14 मई 2025 को कांकेर जिले के चारामा ब्लॉक के पुरी गांव में बनाया गया था। डॉक्टर एक युवती के साथ मुलाकात कर रहे थे, तभी आरोपियों ने घर की छत पर चढ़कर आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए डॉक्टर से 5 लाख रुपये की मांग की गई और गांव में एक सामाजिक बैठक बुलाकर उन्हें बेइज्जत किया गया। (Doctor suicide case Bhilai)
लगातार धमकियों और सामाजिक अपमान से मानसिक रूप से टूटे डॉक्टर ने 18 मई को छावनी थाना क्षेत्र में अपनी बहन के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड नोट मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की, जिसके आधार पर अब 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। (Doctor suicide case Bhilai)
पुलिस ने बताया कि वीडियो बनाने, वायरल करने और डॉक्टर से वसूली की योजना इन सभी ने मिलकर बनाई थी। कुछ अन्य संलिप्त लोगों की तलाश अब भी जारी है। एएसपी सुखनंदन राठौर ने कहा कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही और भी गिरफ्तारी हो सकती है। (Doctor suicide case Bhilai)
यह भी पढ़ें :- Durg sex racket news : दुर्ग में सेक्स रैकेट केस, मंगेतर ने खुशबू को बताया भारतीय, पुलिस पर गंभीर आरोप
इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
- आशीष यादव (23 साल) निवासी राजापारा पुरी थाना चारामा जिला कांकेर
- सचिन कुमार हिड़को (23 साल) निवासी ग्राम स्कूल पारा पुरी, थाना चारामा कांकेर
- रितेश नरेटी उर्फ सोनू (31 साल) निवासी पटेलपारा रामपुर, थाना चारामा, जिला कांकेर
- डिगेश कुमार सिन्हा (36 साल) निवासी ग्राम मयाना तहसील व थाना चारामा, कांकेर
- अनिल कुमार सिन्हा (38 साल) निवासी वार्ड 15 बाजार पारा पुरी, थाना चारामा, कांकेर
- सतीश कुमार साहू (27 साल) निवासी ग्राम नियानी बालोद, हाल मुकाम रामपुर चारामा कांकेर
- शत्रुघन सिन्हा (35 साल) निवासी ग्राम पुरी राजापारा, थाना चारामा कांकेर
- कान्हा मरकाम उर्फ कन्हैया (19 साल) निवासी जगदलपुर, हाल पता रामपुर कांकेर
- नवीन निर्मलकर (19 साल) निवासी बोरिद कला थाना पुरुर बालोद हाल पता चारामा



