Google Analytics —— Meta Pixel

नशे में हैवान बना बेटा, शराब के नशे में डंडे से पीट-पीटकर पिता को उतारा मौत के घाट

Son Murdered His Father: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां पंडरिया थाना क्षेत्र के किशुनगढ़ गांव में एक बेटे ने शराब के नशे में अपने ही बुजुर्ग पिता की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल पिता की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, मंगलवार देर शाम आरोपी विनोद तिवारी शराब के नशे में घर पहुंचा और परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज करने लगा। इस दौरान उसके पिता शिवकुमार तिवारी ने बेटे के इस व्यवहार का विरोध किया।

यह भी पढ़ें:- बिलासपुर में सोलर प्रोजेक्ट के नाम पर करोड़ों की ठगी, वकील से 1.33 करोड़ रुपए हड़पे

पिता का विरोध करना आरोपी को नागवार गुजरा और उसने पास में रखे डंडे से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में शिवकुमार तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही लहूलुहान हो गए। घटना के बाद परिजनों ने तत्काल डायल 112 की मदद से घायल बुजुर्ग को पंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी, लेकिन इलाज के दौरान शिवकुमार तिवारी ने दम तोड़ दिया। पिता की मौत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। (Son Murdered His Father)

पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया शव

डीएसपी भूपत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि आरोपी शराब के नशे में था और गाली-गलौज कर रहा था। पिता के विरोध करने पर उसने हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया है, जिस पिता ने अपने बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, उसी बेटे के हाथों उसकी जिंदगी खत्म हो गई। किशुनगढ़ की इस घटना ने सिर्फ एक घर नहीं उजाड़ा, बल्कि रिश्तों की उस नींव को भी हिला दिया है, जहां भरोसा और संस्कार सबसे बड़ी ताकत माने जाते हैं। अब पीछे रह गई है तो सिर्फ एक खामोशी, एक दर्द और वो सवाल, क्या नशा इंसान को इतना बेरहम बना देता है कि वो अपनों के ही खून का दुश्मन बन जाए ?

 

Back to top button
error: Content is protected !!