‘Poor Lady’ वाली बयान पर घिरीं सोनिया गांधी, पीएम मोदी ने कहा- कांग्रेस के शाही परिवार ने राष्ट्रपति का अपमान किया…

Poor Lady Row: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने शुक्रवार को संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन पर अपनी प्रतिक्रिया देकर विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘अंत तक राष्ट्रपति बहुत थक गई थीं…वह मुश्किल से बोल पा रही थीं, बेचारी।’’ अब सोनिया के इसी बयान को लेकर भाजपा उनपर हमलावर हो गई है। भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोनिया गांधी की ओर से राष्ट्रपति मुर्मू के लिए की गई एक टिप्पणी को लेकर उनकी कड़ी निंदा की और मांग की कि वह राष्ट्रपति तथा भारत के आदिवासी समुदायों से बिना शर्त माफी मांगें।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय, पंचायत चुनाव की घोषित तारीखों को मतदान पर रहेगा अवकाश

अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बिना नाम लिए सोनिया गांधी पर निशाना साधा है। दिल्ली में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस और आपदा दोनों अहंकार की पराकाष्ठा के प्रतीक हैं। ये AAP-दा वाले खुद को दिल्ली का मालिक बताते हैं। तो वहीं कांग्रेस वाले खुद को देश का मालिक समझते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शाही परिवार का अहंकार आज देश ने फिर देखा है। आज हमारी सम्मानीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने संसद को संबोधित किया। उन्होंने देशवासियों की उपलब्धियों के बारे में बताया, विकसित भारत के विजन के बारे में बताया।

मोदी ने कहा कि हिंदी उनकी मातृभाषा नहीं है, फिर भी उन्होंने बहुत ही बेहतरीन भाषण दिया, लेकिन कांग्रेस का शाही परिवार उनके अपमान पर उतर आया है। शाही परिवार के एक सदस्य ने कहा कि आदिवासी बेटी ने बोरिंग भाषण दिया। दूसरी सदस्य तो इससे भी एक कदम आगे बढ़ गई। उन्होंने राष्ट्रपति जी को poor thing कहा, गरीब कहा, चीज कहा, थकी हुई कहा। ये देश के आदिवासी भाई-बहनों का अपमान है।

सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने क्या कहा था?
राष्ट्रपति के भाषण को लेकर सोनिया गांधी ने कहा, Poor lady was tired at the end, जबकि राहुल गांधी ने इसे उबाऊ कहा था. मामले ने तूल पकड़ा तोकांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के बचाव में उतरीं. उन्होंने कहा, उनका इरादा राष्ट्रपति का अपमान करने का नहीं था. सोनिया गांधी की टिप्पणी के बाद राष्ट्रपति भवन ने बयान जारी किया है.

राष्ट्रपति भवन ने अपने बयान में कहा, संबोधन के दौरान राष्ट्रपति एक पल के लिए भी थकी नहीं थीं. उन्होंने आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ संसद को संबोधित किया. विशेष रूप से जब वो हाशिए पर खड़े समुदायों, महिलाओं और किसानों के अधिकारों की बात कर रही थीं. उस वक्त वो और भी ज्यादा संकल्पित थीं. (Poor Lady Row)

Back to top button
error: Content is protected !!