Google Analytics —— Meta Pixel

सोनिया गांधी ने संसद के विशेष सत्र को लेकर PM मोदी को लिखा पत्र, 9 मुद्दों पर चर्चा की मांग

Sonia Letter to PM: केंद्र सरकार ने 18 से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया है। इस लेकर कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने PM नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने 9 मुद्दे उठाए हैं। कांग्रेस चाहती है सरकार महंगाई, भारत-चीन बॉर्डर विवाद और मणिपुर जैसे गंभीर मामलों पर चर्चा करे। कांग्रेस संसदीय दल यानी CPP की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 24 पार्टियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ये पत्र भेजा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने पिछले हफ्ते 18 से 22 सितंबर तक संसद के पांच दिन के विशेष सत्र के बारे में जानकारी दी थी।

यह भी पढ़ें:- दुर्ग के शिवनाथ नदी में गिरी पिकअप, 5 लोगों की मौके पर मौत

इधर, I.N.D.I.A गठबंधन में शामिल लोकसभा और राज्यसभा सांसदों ने मंगलवार शाम कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर मीटिंग की। इसमें फैसला लिया गया कि I.N.D.I.A अलायंस में शामिल 28 पार्टियों में से 24 पार्टियां 18 सितंबर से शुरू हो रहे संसद के स्पेशल सेशन में शामिल होंगी। बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि मोदी सरकार पहली बार बिना एजेंडा बताए संसद का विशेष सत्र बुला रही है। किसी भी विपक्षी दल से न तो सलाह ली गई और न ही जानकारी दी गई। यह लोकतंत्र चलाने का तरीका नहीं है। हर दिन, मोदी सरकार एक संभावित एजेंडा की कहानी मीडिया में पेश करती है, जिससे लोगों पर बोझ डालने वाले मुद्दों से ध्यान भटकाने का एक बहाना तैयार होता है। (Sonia Letter to PM)

उन्होंने कहा कि भाजपा महंगाई, बेरोजगारी, मणिपुर, चीन के अतिक्रमण, CAG रिपोर्ट, घोटाले जैसे मुद्दों से ध्यान हटाकर लोगों को धोखा देना चाहती है। संसद के विशेष सत्र में कोई भी‎ विधेयक पेश नहीं होगा। न ही जॉइंट सेशन बुलाया जाएगा। पांच दिन में 4-5 प्रस्ताव लाए जाएंगे, जिन ‎पर चर्चा होकर उसे ध्वनि मत से‎ पारित किया जाएगा। संसदीय कार्य‎ मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक‎ दोनों ही सदनों‎ की चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाए गए हैं,‎ लिहाजा जॉइंट सेशन नहीं‎ होगा। अगर जॉइंट सेशन होता तो लंबित पड़े किसी महत्वपूर्ण‎ विधेयक जैसे महिला आरक्षण‎ विधेयक या ‘एक देश एक चुनाव’‎ के पेश होने ‎की संभावना बनती। सूत्रों के मुताबिक G20, चंद्रयान-3‎ की सफल लैंडिंग, देश के तीसरी आर्थिक‎ शक्ति बनने और इंडिया की जगह भारत का इस्तेमाल ‎करने को लेकर सरकार प्रस्ताव ‎पेश कर चर्चा के बाद उसे पारित‎ करा सकती है।‎ (Sonia Letter to PM)

Back to top button
error: Content is protected !!