Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर में रफ्तार का कहर: स्कूटी सवार महिला को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में आज बुधवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा मेटल पार्क इलाके में हुआ। दुर्घटना के बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है।

मृतका की पहचान राजेश्वरी वर्मा (42), पति कमलेश वर्मा, निवासी वार्ड क्रमांक 12, आजाद नगर, गणेश चौक, रावांभाठा के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, राजेश्वरी वर्मा बुधवार सुबह करीब 8 बजे स्कूटी से अपने घर से रावांभाठा स्थित रॉयल कंपनी में अपने कार्यस्थल के लिए निकली थीं। वह मेटल पार्क की ओर जा रही थीं। इसी दौरान ट्रक क्रमांक CG 04 JC 4822 ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राजेश्वरी सड़क पर गिरकर ट्रक के पहियों के नीचे आ गईं। गंभीर रूप से कुचलने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही उरला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा अस्पताल भेज दिया है। मामले में संबंधित कानूनी धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस हादसे के कारणों और दुर्घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े :- कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर विवाद, GIVA ने हटाया एड

Back to top button
error: Content is protected !!