राज्य शासन की ओर से खेल अलंकरणों के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी, 82 लोगों को दिए जाएंगे पुरस्कार और सम्मान

Sports Awards Selected Players: छत्तीसगढ़ शासन की ओर से खेल अलंकरणों के लिए चयनित खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों की सूची जारी कर दी गई है। खेल और युवा कल्याण विभाग की ओर से बीते तीन सालों 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के लिए कुल 82 लोगों को पुरस्कार और सम्मान दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए 5 दलों के कुल 43 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का चयन किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राष्ट्रीय खेल दिवस पर 29 अगस्त को इन खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को राज्य अलंकरण प्रदान करेंगे।
यह भी पढ़ें:- नेपाल में बाढ़ का कहर, बैंक-हाइड्रोपावर तबाह, 80 सुरक्षाकर्मी समेत सैकड़ों लापता, भारत-चीन अलर्ट
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य और डिप्टी CM अरुण साव की अध्यक्षता में राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य अलंकरण समारोह में शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम सम्मान, शहीद विनोद चौबे सम्मान और मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए चयनित खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को पुरस्कृत और सम्मानित किया जाएगा। (Sports Awards Selected Players)
क्या होता है खेल अलंकरण ?
खेल अलंकरण का मतलब खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को राज्य सरकार की ओर से दिया जाने वाला सम्मान है। इसके तहत खिलाड़ियों की खेल उपलब्धियों के साथ-साथ प्रशिक्षण और खेल गतिविधियों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले प्रशिक्षकों-निर्णायकों को भी सम्मानित किया जाता है। छत्तीसगढ़ शासन की ओर से शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम सम्मान, शहीद विनोद चौबे सम्मान और मुख्यमंत्री ट्रॉफी जैसे खेल अलंकरण प्रदान किए जाते हैं। इन सम्मानों का उद्देश्य प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना और खेल प्रतिभाओं के साथ खेल के क्षेत्र में योगदान देने वाले लोगों का सम्मान करना है।
देखिए पूरी लिस्ट




