सफलता के लिए संघर्ष, त्याग और समर्पण की भावना जरूरत: खेल मंत्री टंकराम वर्मा

Sports Minister Verma: राजधानी रायपुर के दानी स्कूल में आयोजित 24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का समापन हुआ, जिसमें खेल मंत्री टंकराम वर्मा शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिना किसी कठिन परिश्रम के ऊंचाइयों तक नहीं पहुंचा जा सकता। अगर हम इतिहास के महान लोगों के जीवन को देखे तो उनके जीवन में संघर्ष, त्याग और समर्पण जुड़ा हुआ है। बीते चार दिनों से आयोजित इस प्रतियोगिता में राज्य के सभी संभागों के स्कूल के 1790 खिलाड़ी और 300 कोच शामिल हुए। इस प्रतियोगिता में रायपुर संभाग को ओवरऑल चैम्पियनशिप का खिताब दिया गया।
यह भी पढ़ें:- खुशखबरी… छत्तीसगढ़ के पीडब्ल्यूडी विभाग में सब इंजीनियर्स के पदों पर होगी भर्ती, देखें डिटेल
मंत्री वर्मा ने कहा कि प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए प्रतियोगिता एक बेहतरीन मंच है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार में खेल प्रतिभा को बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। अलंकरण दिवस समारोह में मुख्यमंत्री साय ने राज्य के ऐसे खिलाड़ी जो ओलंपिक में गोल्ड मैडल विजेता होंगे, उन्हें 3 करोड़ रूपए से पुरस्कृत करने की घोषणा की। मंत्री टंकराम ने कहा कि सरकार की मंशा है कि खिलाड़ी न सिर्फ राज्य स्तर बल्कि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम गौरवान्वित करें। प्रदेश के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शन करने का अवसर मिले। इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। (Sports Minister Verma)

कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास के साथ टीम भावना का विकास होता है। खेल में हार-जीत लगा रहता है, हार कर बैठना बुरी बात है। बता दें कि राज्य स्तरीय शालेय कीड़ा प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य के 05 संभाग से लगभग 1790 प्रतिभागी खिलाड़ी और 300 कोच सम्मिलित हुए। 4 दिनों से चलने वाली इस प्रतियोगिता में 10 खेलों बास्केटबाल, हॉकी, फुटबॉल, रोलर स्केटिंग, स्क्वैश, सॉफ्ट टेनिस, बॉक्सिंग, ताईक्वाण्डो, साइकिलिंग एवं तीरंदाजी के खिलाड़ी प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर विधायक मोती लाल साहू और पुरंदर मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी विजय खंडेलवाल, जिला क्रीडा अधिकारी आई.पी. वर्मा समेत शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, खिलाड़ी और कोच के साथ स्कूली छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे। (Sports Minister Verma)




