Google Analytics —— Meta Pixel

नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़: 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

Nalanda Temple Stampede : बिहार के नालंदा जिले में आज मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब शीतला माता मंदिर में अचानक भगदड़ मच गई। इस हादसे में अब तक 8 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है, जबकि 6 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़े :-  नक्सलियों के साथ रहते-रहते कांग्रेस पार्टी और उसके नेता खुद नक्सली बन गए हैं: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

यह घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा स्थित प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर की है। जानकारी के अनुसार, हर मंगलवार की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे थे। सुबह से ही मंदिर परिसर में हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। (Nalanda Temple Stampede)

स्थानीय लोगों के मुताबिक, भीड़ प्रबंधन के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण स्थिति धीरे-धीरे अनियंत्रित हो गई और अचानक भगदड़ मच गई। भगदड़ में कई लोग गिर पड़े, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग एक-दूसरे पर चढ़ते चले गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया।

प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है। (Nalanda Temple Stampede)

Back to top button
error: Content is protected !!