Google Analytics —— Meta Pixel

दुर्गा पंडाल में भगदड़ से 3 लोगों की मौत, 20 घायल, कई की हालत गंभीर

Stampede in Durga Pandal: बिहार के गोपालगंज में बड़ा हादसा हुआ है, जहां दुर्गा पंडाल में भगदड़ मचने से 3 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में दो बुजुर्ग महिलाएं और एक 5 साल का बच्चा है। भगदड़ में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इसमें करीब 8 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी को पटना PMCH रेफर किया गया है। सभी लोग नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित राजा दल पूजा पंडाल देखने गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। ज्यादा भीड़ की वजह से पंडाल में भगदड़ मची। इसके बाद अचानक से एक बच्चे का हाथ महिला के हाथ से छूट गया। बच्चा घायल हो गया है।

यह भी पढ़ें:- ट्रक को ओवर टेक करते बाइक सवार तीन सवारी ट्रक और सामने से आ रही बाइक टकराया, तीन गंभीर

बताया जा रहा है कि घायल बच्चे को मौके पर मौजूद लोग गोपालगंज सदर अस्पताल लेकर जाने लगे। तभी पंडाल से थोड़ी दूरी पर भीड़ अनियंत्रित हो गई। पंडाल में लोग इधर-उधर भागने लगे। तभी दो बुजुर्ग महिलाएं भी भीड़ की शिकार हो गई और नीचे गिर गई। घायल महिलाओं को भी तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों ने दम तोड़ दिया। मृतकों में माझागढ़ थाना क्षेत्र के सैना गांव के रहने वाले दिलीप राम का 5 साल का बेटा आश कुमार, कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामूसा गांव निवासी 55 साल की उर्मिला देवी और नगर थाना क्षेत्र के बसडिला गांव निवासी शांति देवी शामिल हैं। (Stampede in Durga Pandal)

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि फिलहाल स्थिति को नियंत्रित कर लिया है। पंडाल में दर्शन पर रोक लगा दी गई है। पंडाल घूमने आए एक शख्स ने कहा कि भीड़ बहुत ज्यादा थी। सब आपसे में टकराकर रहे थे। सांस फूलने लगी थी। वहीं SP स्वर्ण प्रभात ने बताया कि राजा दल पंडाल के द्वार से थोड़ी दूर पर भीड़ में एक बच्चा गिर कर दब गया था और उसे बचाने के लिए तेजी से अस्पताल जाने के दौरान लोग आपस में टकरा गए और भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। इस दौरान 2 और महिलाओं की मौत हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने तत्काल स्थिति नियंत्रण लिया तत्काल स्थिति सामान्य है। वहीं गोपालगंज में दुर्गा पूजा हादसे के बाद प्रशासन ने दशहरा मेले को लेकर सख्ती बरती है। भीड़ को नियंत्रण करने के लिए आदेश जारी किया गया है। (Stampede in Durga Pandal)

Back to top button
error: Content is protected !!