Pradesh Sahu Yuva Prakoshtha: सरगुजा संभाग के दौरे पर प्रदेश साहू युवा प्रकोष्ठ, संगठन को मजबूती दिलाने दे रहे निर्देश
Pradesh Sahu Yuva Prakoshtha: साहू समाज को सबसे संगठित समाज माना जाता है। इसे संगठित करने में समाज का पदाधिकारी और सदस्य अपना-अपना योगदान देता है। इसी योगदान में छत्तीसगढ़ साहू समाज का साहू युवा प्रकोष्ठ का भी बड़ा योगदान है। साहू समाज युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद साहू और प्रदेश संगठन महामंत्री प्रेमकिशन साहू प्रदेश के दौरे पर निकल पड़े हैं। प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष टहल साहू, तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू और समाजसेवी दीपक ताराचंद साहू के निर्देशन और मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में दौरा जारी है।
यह भी पढ़ें:- Gold Bond Yojana: सस्ता सोना खरीदने का सुनहरा मौका, सरकार की इस योजना के तहत ले लाभ
अपने दौरे के तीसरे चरण में सरगुजा संभाग के जिलों का दौरा किया। संभाग के जिलों में साहू समाज के पदाधिकारियों की बैठक ली। साहू समाज के युवाओं को संगठन से जोड़ने की दिशा में निर्देश दिए। इसके अलावा आनंद ने समाज की भावी कार्ययोजना के बारे में जानकारी दी। संभागीय दौरा के दौरान प्रदेश एवं सरगुजा संभाग के अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर प्रदेश अध्यक्ष आनंद साहू, प्रदेश संगठन महामंत्री इंजी. प्रेम किशन साहू ने अम्बिकापुर और कोरिया जिले का दौरा कर सामाजिक पदाधिकारियों से भेंट मुलाकात कर संगठन विस्तार पर चर्चा की। (Pradesh Sahu Yuva Prakoshtha)

बैकुंठपुर(कोरिया) में भेंट मुलाकात चर्चा के दौरान साथ मे कोरिया जिला अध्यक्ष अरुण साहू, सरगुजा संभाग युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष कमलकांत साहू बैकुंठपुर (कोरिया) जिला अध्यक्ष सत्यम साहू साहू युवा प्रकोष्ट कोरिया जिला संगठन सचिव सुरेश साहू, मनीष साहू, पटना तहसील अध्यक्ष राजेश साहू, तहसील उपाध्यक्ष संजय साहू राजेश साहू (कसरा)उपस्थित थे…..(Pradesh Sahu Yuva Prakoshtha)


सूरजपुर में कैसा रहा दौरा…
संभागीय दौरा के दौरान आज सूरजपुर में युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष आनंद साहू, प्रदेश संगठन महामंत्री प्रेम किशन साहू का आगमन हुआ। युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों से शिष्टाचार मुलाकात कर कामकाजी बैठक किया गया। बैठक में जिला साहू संघ के अध्यक्ष अध्यक्ष जोखन साहू, पूर्व प्रदेश सचिव गेंदलाल साहू, प्रदेश प्रतिनिधि संतोष साहू, पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनीष साहू, सरगुजा संभाग कमलकांत साहू रामकृष्ण साहू उपस्थिति थे। (Pradesh Sahu Yuva Prakoshtha)

बैठक की अध्यक्षता एवं संचालन युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सौरभ साहू के द्वारा किया गया आभार प्रदर्शन महामंत्री सुनील साहू के द्वारा किया गया। इस बैठक में दिलीप साहू, रामजी साहू, नीरज साहू, राजेश साहू, लक्ष्मी कांत साहू, महेंद्र साहू, प्यारे साहू, नितिन साहू, अमन साहू, विशाल साहू, मनोज साहू, विशाल साहू, दिव्यांशु साहू अमन साहू कामेश्वर साहू यस साहू विकास साहू ललित साहू कौशल साहू शिवम साहू विकास गुप्ता राजेश साहू समेत युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित रहे। (Pradesh Sahu Yuva Prakoshtha)

अंबिकापुर में दौरा…
अंबिकापुर में प्रदेश अध्यक्ष आनंद साहू, प्रदेश संगठन महामंत्री इंजी. प्रेम किशन साहू ने अम्बिकापुर और कोरिया जिले का दौरा कर सामाजिक पदादिकारियों से भेंट-मुलाकात की। संगठन विस्तार पर चर्चा की गई। अम्बिकापुर में भेंट मुलाकात चर्चा के दौरान साथ मे सरगुजा संभाग अध्यक्ष कमलकांत साहू, अम्बिकापुर जिला अध्यक्ष निखिल गुप्ता, जगदीश प्रसाद गुप्ता, हरि नारायण गुप्ता, विकास साहू, अविनाश गुप्ता, सक्षम गुप्ता, प्रियांशु गुप्ता, शिवम गुप्ता, आशीष गुप्ता, सूरज गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, अमन गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहें।



