Google Analytics —— Meta Pixel

प्रयागराज महाकुंभ जा रही तापती गंगा एक्सप्रेस पर पथराव, कोच के शीशे टूटे

Tapti Ganga Express: महाराष्ट्र में जलगांव रेलवे स्टेशन के नजदीक रविवार को ताप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन (Tapti Ganga Express) पर पथराव हुआ। यह रेलगाड़ी महाकुंभ मेले के लिए प्रयागराज जा रही थी। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी गई है। एक सीनियर अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, केवल बी6 कोच की खिड़की का एक शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़े :- Mahakumbh 2025 : प्रयागराज में आज से महाकुंभ का शुभारंभ, पहले अमृत स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु

पथराव से खिड़की का कांच टूटा

जलगांव रेलवे पुलिस के अधिकारी के मुताबिक ताप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन सूरत से छपरा की ओर जा रही थीं। जलगांव स्टेशन से रवाना होने के दो-तीन किलोमीटर बाद ट्रेन पर पत्थर फेंका गया। घटना में ट्रेन के B6 कोच की एक खिड़की का शीशा टूट गया, जिसकी वजह से ट्रेन में कांच बिखर गया। गनीमत यह रही कि इस दौरान किसी को भी चोट नहीं लगी।

दहशत में दिखे यात्री

बताया जा रहा है कि ट्रेन (Tapti Ganga Express) में मौजूद ज्यादातर लोग प्रयागराज के महाकुंभ के लिए जा रहे हैं। यात्रियों ने पथराव की घटना के बाद टूटे हुए शीशे के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं।

एक यात्री ने बताया कि हम सूरत से प्रयागराज के लिए निकले हैं। जलगांव से करीब 3 किलोमीटर आगे आसामाजिक तत्वों द्वारा ट्रेन पर पत्थर फेंका गया। उन्होंने पीएम मोदी से लेकर रेल मंत्री और मुख्यमंत्री से यात्रियों को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की।

महाकुंभ को लेकर रेलवे की क्या तैयारियां

यह घटना ऐसे समय हुई जब प्रयागराज में सोमवार से महाकुंभ शुरू हो रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसके लिए भारतीय रेलवे की तैयारी बढ़ाने के लिए रविवार को कई प्रमुख पहल की शुरुआत की। इसका उद्देश्य अगले 45 दिनों में होने वाले इस विशाल समागम में शामिल होने वाले लाखों तीर्थयात्रियों के लिए सुरक्षित, निर्बाध और तकनीकी रूप से उन्नत सेवाएं प्रदान करना है। रेलवे बोर्ड की ओर से जारी प्रेस वक्तव्य के अनुसार, इन पहलों में 24 घंटे कुंभ वॉर रूम, सभी निकटवर्ती स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे, बहुभाषी संचार प्रणाली और अतिरिक्त टिकट काउंटर आदि शामिल हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!