Google Analytics —— Meta Pixel

देश के सभी स्टूडेंट्स की बनेगी यूनिक ID, एक राष्ट्र-एक छात्र योजना का जल्द क्रियान्वयन

Student Unique ID: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्पना के अनुरूप देश के हर छात्र की पहचान सुनिश्चित करने के लिए उन्हें यूनिक ID प्रदान की जाएगी। इसके लिए ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री ID (अपार ID) योजना का पूरे देश में लागू किए जाने की पहल शुरू कर दी गई है। यह योजना तीन चरणों में लागू होगी। पहले चरण में कक्षा 9वीं से 12वीं तक अध्ययनरत विद्यार्थियों को यूनिक ID प्रदान की जाएगी। दूसरे चरण में कक्षा 6वीं से लेकर 8वीं और अगले चरण में पहली से लेकर पांचवीं तक विद्यार्थियों की यूनिक ID बनाई जाएगी।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ को पर्यटन के क्षेत्र में 27 सितंबर को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, पढ़ें पूरी खबर

इस योजना का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति – 2020 के तहत विद्यार्थियों के समग्र विकास और शैक्षिक प्रगति को ट्रैक करने के साथ ही एक राष्ट्र एक छात्र ID की परिकल्पना को मूर्त रूप प्रदान करना है। अपार ID योजना के क्रियान्वयन के संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय द्वारा सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी किया गया है। अपार ID को डिजिलॉकर से जोड़ा जाएगा, जिससे छात्रों की शैक्षिक प्रगति, परीक्षा परिणाम, रिपोर्ट कार्ड और अन्य उपलब्धियों का डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित और आसानी से उपलब्ध होगा। यह ID भविष्य में उच्च शिक्षा और रोजगार के लिए क्रेडिट स्कोर के रूप में उपयोगी होगी। (Student Unique ID)

शाला स्तर पर होगी निगरानी

भारत शासन के शिक्षा मंत्रालय ने सभी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि 3-4 अक्टूबर 2024 को पालक-शिक्षक बैठक का आयोजन कर अभिभावकों से छात्रों की अपार ID बनाने के लिए सहमति ले। सहमति पत्र के आधार पर स्कूल के प्रधानाध्यापक या प्राचार्य यूडाईस प्लस पोर्टल पर जानकारी प्रविष्ट करने से ID स्वतः तैयार हो जाएगी। ऐसे विद्यार्थी जिनके पास आधार कार्ड नहीं हैं, उनके लिए विशेष शिविर आयोजित कर आधार पंजीकरण कराया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी को इस प्रक्रिया का नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसके साथ ही जिला मिशन समन्वयक और सहायक नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए जाएंगे, जो विकासखंड, संकुल और शाला स्तर पर प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। (Student Unique ID)

Back to top button
error: Content is protected !!