काम में लापरवाही पड़ी महंगी, लोक निर्माण विभाग के राजनांदगांव कार्यपालन अभियंता निलंबित

Rajnandgaon EE Suspended: छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग ने राजनांदगांव के कार्यपालन अभियंता ए.के. चौहान को निलंबित कर दिया है। राजनांदगांव में 2 सितंबर को आयोजित डिप्टी CM और जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहकर कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही समेत शिथिलता बरतने के कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। राज्य शासन की ओर से निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय नवा रायपुर स्थित लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता कार्यालय निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।
यह भी पढ़ें:- देश के सभी स्टूडेंट्स की बनेगी यूनिक ID, एक राष्ट्र-एक छात्र योजना का जल्द क्रियान्वयन
बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी की अध्यक्षता में संयुक्त जिला कार्यालय में जल जीवन मिशन अंतर्गत जिला जल और स्वच्छता मिशन समिति की बैठक सम्पन्न हुई। कलेक्टर ने कामकाज में धीमी प्रगति नाराजगी जताते हुए कामकाज में गति लाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही जिले में 106 कार्यों के लगभग 53 कंस्ट्रक्शन कंपनियों को पेनाल्टी के साथ उनके कार्य में समय बढ़ोतरी कर अनुमति प्रदान की गई है। कलेक्टर सोनी ने दो टूक कहा कि जल जीवन मिशन में किसी भी की तरह की कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। (Rajnandgaon EE Suspended)
समय पर सभी काम पूरा करने के निर्देश
उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत कार्य शुरू होने से पहले इंजीनियर यह सुनिश्चित कर लें कि संबंधित गांव में जल स्रोत की उपलब्धता हो। बिना जल स्रोत उपलब्धता के कोई भी काम शुरू न होने दें। सभी इंजीनियर ठेकेदार द्वारा कराए जा रहे कार्यों का मॉनिटरिंग करें और प्रगति के लिए लगातार फॉलो अप करते रहें। पाइप लाइन के बिछाने के कार्य के साथ ही साथ टंकी निर्माण का कार्य भी शुरू करें, जिससे समय पर सभी काम पूरा हो सके। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर जल स्रोत और बिजली की समस्या है वहां स्थल भ्रमण कर जांच करें। (Rajnandgaon EE Suspended)
गड्ढों की फिर भराई कराने के निर्देश
कलेक्टर ने कार्य पूरा होने के बाद हैंड ओवर लेने में सरपंचों के द्वारा रुचि नहीं लेने के मामले पर भी आवश्यक समन्वय करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदे जाने वाले गड्ढों को खुला छोड़ने की स्थित को गंभीरता से लेते हुए गड्ढों की फिर भराई कराने के निर्देश ठेकेदारों को दिए। उन्होंने कहा कि पाइप लाइन बिछाने के लिए यथासंभव सड़कों की खुदाई से बचाया जाए। इसके साथ ही जिन ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन का कार्य किया जा रहा है वहां पर शत प्रतिशत ग्राम पंचायत,छात्रावास, स्कूल, हास्पिटल, आंगनबाड़ी केंद्रों में शतप्रतिशत रनिंग वाटर सप्लाई पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। (Rajnandgaon EE Suspended)
736 ग्रामों में कुल 616 पानी टंकी स्वीकृति
वहीं विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने जांच कर रनिंग वाटर उपलब्धता संबंधित प्रतिवेदन प्रस्तुत करने कहा गया है। इसके साथ ही कलेक्टर ने विभाग द्वारा किए जा रहे पानी टंकी निर्माण और हर घर जल योजना में हो रहे कार्य की प्रशंसा की है। जिला कार्यालय को प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के 736 ग्रामों में कुल 616 पानी टंकी स्वीकृति की गई है, जिसमें से 265 पानी टंकी का निर्माण पूर्ण हो गया है और 334 पानी टंकी निर्माण प्रगतिरत है आने वाले एक महीने के भीतर लगभग 100 पानी टंकियां पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगी। बैठक में जल जीवन मिशन की अनुबंधित कार्यों की समय बढ़ोतरी में स्वीकृति, अन्य सम्पादित कार्यों की ऑनलाइन डिमांड अनुमोदन और गिरौदपुरी समूह जल प्रदाय योजना के कार्य शामिल रहे। (Rajnandgaon EE Suspended)



