Google Analytics —— Meta Pixel

देशभर की पुलिस टीमों ने छत्तीसगढ़ में दिखाया दमखम, UP पुलिस ने जीते 12 मेडल

Police Weightlifting Championship: दुर्ग के भिलाई स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित प्रथम अखिल भारतीय पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर चैम्पियनशिप 2024-25 में उत्तरप्रदेश की पुलिस टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 मेडल अपने नाम किए, जिसमें 03 गोल्ड, 05 सिल्वर और 04 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। इस चैम्पियनशिप में 33 केंद्रीय और राज्य पुलिस की टीमें भाग ले रही है। प्रथम अखिल भारतीय पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर चैम्पियनशिप का समापन समारोह 27 सितंबर को शाम 4.30 बजे से भिलाई के छसबल पहली वाहिनी में होगी, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन के लिए चलाया जा रहा विशेष अभियान, पढ़ें पूरी खबर

कार्यक्रम की अध्यक्षता गृहमंत्री विजय शर्मा करेंगे। कार्यक्रम में खेल मंत्री टंक राम वर्मा, दुर्ग सांसद विजय बघेल, दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। 25 सितंबर को आयोजित हुई अलग-अलग स्पर्धाओं में BSF की टीम ने 03 गोल्ड, एक सिल्वर समेत कुल 04 पदक अपने नाम किया। राजस्थान की पुलिस टीम ने 02 गोल्ड, 02 सिल्वर, 02 ब्रॉन्ज समेत कुल 06 मेडल, छत्तीसगढ़ पुलिस 02 गोल्ड, 01 ब्रॉन्ज समेत कुल 03 मेडल, SSB ने 02 गोल्ड मेडल, पंजाब पुलिस ने 04 मेडल, ओडिशा पुलिस 02 मेडल, CRPF ने 02 मेडल जीते। (Police Weightlifting Championship)

 

महाराष्ट्र पुलिस 01 गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब रही। इस चैंम्पियनशिप से पुलिसकर्मियों के बीच खेल भावना और उनके उत्साह को बढ़ावा मिला है। आयोजन में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों ने अपने शानदार प्रदर्शन से इस आयोजन को बेहद सफल बनाया है। मेडल सेरेमनी में मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक दीपांशु काबरा, दुर्ग पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला और रीजनल हेड बैंक ऑफ बड़ौदा दिवाकर प्रसाद सिंह समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने विजयी टीमों और खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए। साथ ही उन्हें शुभकामनाएं दी। (Police Weightlifting Championship)

Back to top button
error: Content is protected !!