Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ के चन्द्रशेखर चकोर की पुस्तक दर्ज हुई “गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड” में

Golden Book of World Records : छत्तीसगढ़ निवासी चन्द्रशेखर चकोर ने पारंपरिक लोक खेलों के उन्नयन में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उनकी पुस्तक, जिसमें छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोक खेलों की विस्तृत और सचित्र जानकारी संग्रहित है, को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Golden Book of World Records ) में दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन के लिए चलाया जा रहा विशेष अभियान, पढ़ें पूरी खबर

चन्द्रशेखर चकोर ने पिछले 35 वर्षों से लोक खेलों के संरक्षण और प्रचार-प्रसार के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया है। वे विभिन्न जिलों में नियमित रूप से प्रशिक्षण शिविर और प्रतियोगिताओं का आयोजन करते रहे हैं। उनकी पुस्तक को लोक खेलों के क्षेत्र में एक शोध ग्रंथ के रूप में देखा जा रहा है, जो छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को पुनर्जीवित करने और उनके संरक्षण में सहायक सिद्ध होगी। (Golden Book of World Records)

20 सितंबर 2024 को यह वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट छत्तीसगढ़ के खेल मंत्री टंकराम वर्मा के निवास पर प्रदान किया गया। इस अवसर पर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की छत्तीसगढ़ हेड सोनल राजेश शर्मा ने चन्द्रशेखर चकोर को यह प्रमाणपत्र सौंपा। इस सम्मान समारोह में लोक खेल एसोसिएशन के कई पदाधिकारी जैसे शिव चन्द्राकर, घनश्याम वर्मा, परमेश्वर कोसे, यकीश बंछोर और अन्य विशिष्ट जन उपस्थित रहे।

चन्द्रशेखर चकोर की यह पुस्तक न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश के पारंपरिक लोक खेलों के महत्व को उजागर करती है। (Golden Book of World Records)

Golden Book Of Record

Book Chandrashekhar Chakor

Back to top button
error: Content is protected !!