Google Analytics —— Meta Pixel

सुकमा में 36 लाख के इनामी 6 नक्सलियों ने किया सरेंडर, गरियाबंद मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

Sukma Naxalite Surrender: छत्तीसगढ़ में नक्सली लगातार हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौट रहे हैं। इस बीच सुकमा में 6 हार्डकोर इनामी नक्सलियों ने सरेंडर किया है, जिसमें से 2 पर 8-8 लाख और 4 नक्सलियों पर 5-5 लाख का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में पति-पत्नी भी शामिल है, जो जिले में घटित कई बड़े वारदातों में शामिल रहे हैं। बता दें कि शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर नक्सली लगातार छोड़ रहे हैं। इधर, गरियाबंद में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई।

यह भी पढ़ें:- कर्नाटक ‘सेक्स स्कैंडल’ में बड़ा ट्विस्ट, महिला का दावा- झूठा केस दर्ज कराने के लिए मजबूर किया गया

दरअसल, नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर नवरंगपुर पुलिस और ओडिशा SOG की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन चलाया। इस दौरान मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर हो गया। वहीं मौके से विस्फोटक और नक्सलियों के सामान भी बरामद किए गए है। ये मुठभेड़ गरियाबंद जिले से लगे ओडिशा सीमा पर हुआ। शोभा थाना क्षेत्र के गरिबा के जंगल में नक्सली होने की सूचना मिली थी। मुठभेड़ के दौरान कई राउंड गोलियां चली। इसके बाद नक्सली छत्तीसगढ़ सीमा की ओर भागे निकले। दंतेवाड़ा में जवानों ने नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। (Sukma Naxalite Surrender)

दंतेवाड़ा में IED बरामद

जवानों ने अरनपुर इलाके में नक्सलियों के लगाए IED को डिफ्यूज कर दिया है। सुरक्षाबलों ने 10-10 किलो के 2 IED बरामद किए और उसे डिफ्यूज कर दिया। IED को नक्सलियों ने पोटाली जाने वाले मार्ग पर लगाया था। इससे पहले सुकमा जिले में सर्चिंग पर निकले सुरक्षाबलों ने 7 नक्सलियों को गिरफ्तार किया था, जिसमें से 2 हार्डकोर नक्सलियों पर 1-1 लाख का इनाम घोषित है।  इनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक समेत अन्य सामाग्री बरामद की गई थी। सभी नक्सली पुलिस को देखकर भाग रहे थे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया है। मामला जिले के चिंतलनार थाना क्षेत्र का है। गिरफ्तार नक्सली नक्सल संगठन में के अलग-अलग पदों पर काम कर रहे थे। (Sukma Naxalite Surrender)

Back to top button
error: Content is protected !!