Trending

Sunil Jakhar Joins BJP: कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए सुनील जाखड़, कुछ दिन पहले कांग्रेस से दिया था इस्तीफा

Sunil Jakhar Joins BJP : पंजाब के दिग्गज नेताओं में शामिल सुनील जाखड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस के पूर्व नेता और पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति (PPCC) के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने आज गुरुवार को भाजपा का दामन थाम लिया है। दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में हुए कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें बीजेपी (Sunil Jakhar Joins BJP) की सदस्यता दिलाई। इस दौरान नड्डा ने कहा कि मैं सुनील जाखड़ का भारतीय जनता पार्टी में स्वागत करता हूं। वह एक अनुभवी राजनीतिक नेता हैं जिन्होंने अपने राजनीतिक जीवन के दौरान अपने लिए एक नाम बनाया। मुझे विश्वास है कि वह पंजाब में पार्टी को मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाएंगे। जाखड़ ने कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर लाइव होकर कांग्रेस को अलविदा कह दिया था।

आपके काम की खबर : Gold-Silver Latest Price: सोने-चांदी के दामों में फिर हुई गिरावट, खरीदने से पहले चेक करें रेट्स

भाजपा में शामिल (Sunil Jakhar Joins BJP) होने के इस मौके भावुक होते हुए सुनील जाखड़ ने कहा कि मेरे कांग्रेस से कोई नई संबंध नहीं है। मेरी तीन पीढ़ियां कांग्रेस में रह चुकी हैं। मैंने इस परिवार को यूं ही छोड़ने का निर्णय नहीं लिया। पंजाब को धर्म, जाति आदि के आधार पर बांटने की कोशिश की जा रही थी। उन्होंने यह भी कहा कि पुराना रिश्ता किसी वजह से टूटा।

सुनील जाखड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि मैं डेढ़ साल संसद में रहा। प्रधानमंत्री मोदी करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन के लिए पंजाब आए थे। तब उनके साथ लंगर छका और बातचीत का मौका मिला। अब उन्होंने लाल किले पर हिंद की चादर श्री गुरू तेग बहादुर जी का 400वां प्रकाश पर्व मनाया गया।

सुनील जाखड़ ने कांग्रेस छोड़ने से पहले पार्टी नेताओं पर बड़े आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व चापलूसों से घिरा हुआ है। राहुल गांधी फैसले नहीं लेते। उन्हें दोस्त और दुश्मन की पहचान करनी चाहिए। जाखड़ ने अंबिका सोनी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब में ज्यादातर कांग्रेस इंचार्ज सोनी की ही कठपुतली बनकर काम करते रहे। जाखड़ ने कांग्रेस के उदयपुर चिंतन शिविर पर भी सवाल उठाए थे।

कांग्रेस को सोशल मीडिया पर लाइव होकर अलविदा कहने वाले सुनील जाखड़ पार्टी हाईकमान से काफी नाराज थे। विधानसभा चुनाव से पहले जब हाईकमान ने उन्हें प्रदेश प्रधान पद से हटाकर नवजोत सिद्धू को कमान सौंपी थी, तब उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देने का भरोसा दिलाया गया था। जाखड़ ने उस समय तो शांति से पद छोड़ दिया लेकिन उसके बाद नए मुख्यमंत्री की दौड़ से भी उन्हें बाहर कर दिया गया। विधानसभा चुनाव में पार्टी की जो हालत हुई, उसके बाद से जाखड़ खुद को हाशिए पर ही महसूस कर रहे थे।

पंजाब के दिग्गज हिंदू नेताओं में शामिल सुनील जाखड़ पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बलराम जाखड़ के बेटे हैं। 1954 में जाखड़ परिवार में जन्म लेने वाले सुनील जाखड़ ने 2002 से 2017 तक अबोहर निर्वाचन क्षेत्र से लगातार विधायक का चुनाव जीता। 2017 में अबोहर से विधानसभा चुनाव में उन्हें भाजपा प्रत्याशी से हार मिली थी। इसके बाद सांसद विनोद खन्ना के निधन के बाद 2017 में उन्होंने गुरदासपुर लोकसभा सीट से उपचुनाव लड़ा। 2017 में जाखड़ को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button