Google Analytics —— Meta Pixel

शराब घोटाला केस में अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, मां की तबीयत पर मिली 4 दिन की जमानत

CG Liquor Scam Case : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में जेल में बंद व्यवसायी अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सर्वोच्च न्यायालय ने उनकी मां की गंभीर तबीयत को देखते हुए चार दिन की अंतरिम जमानत मंजूर की है। कोर्ट के आदेश के अनुसार, ढेबर इस अवधि में पुलिस अभिरक्षा में रहकर अपनी मां के साथ समय बिता सकेंगे।

यह भी पढ़े :- बस्तर राइजिंग अभियान 8 अक्टूबर से होगा शुरू: बस्तर की प्रतिभा, संस्कृति और संभावनाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

ढेबर की ओर से दायर याचिका में बताया गया था कि उनकी मां की हालत अत्यंत नाजुक है और वे अस्पताल में भर्ती हैं। इस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि, “ऐसे संवेदनशील समय में किसी व्यक्ति को अपने परिजनों के साथ रहने का अवसर मिलना चाहिए।” अदालत ने स्पष्ट किया कि यह राहत केवल मानवीय आधार पर दी गई है, और तय अवधि पूरी होने के बाद ढेबर को पुनः जेल लौटना होगा।

गौरतलब है कि इस घोटाले की जांच EOW/ACB द्वारा की जा रही है। जांच में सामने आया है कि लगभग 60 लाख 50 हजार पेटी बी-पार्ट शराब की अवैध बिक्री की गई थी, जिसकी अनुमानित कीमत 2174 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। शुरुआती अनुमान 2161 करोड़ रुपये का था, लेकिन ताज़ा आंकड़ों के अनुसार यह घोटाला 3200 करोड़ रुपये से भी अधिक तक पहुंच सकता है। (CG Liquor Scam Case)

इस मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल, सेवानिवृत्त IAS अनिल टूटेजा, और व्यवसायी अनवर ढेबर समेत 15 आरोपी रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं। अब तक की जांच में कुल 70 लोगों को आरोपित बनाया गया है, जिनमें आठ डिस्टिलरी संचालक भी शामिल हैं। शेष संदिग्धों की भूमिका को लेकर एजेंसियां आगे की कार्रवाई कर रही हैं। (CG Liquor Scam Case)

Back to top button
error: Content is protected !!