Google Analytics —— Meta Pixel

राज्योत्सव इस बार पांच दिनों तक, उद्घाटन में प्रधानमंत्री मोदी और समापन में उपराष्ट्रपति रहेंगे शामिल : विजय शर्मा

Chhattisgarh Rajyotsava 2025 : छत्तीसगढ़ में इस वर्ष राज्योत्सव (Chhattisgarh Rajyotsava 2025) का आयोजन पांच दिनों तक किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जानकारी दी कि राज्योत्सव 1 नवंबर से 5 नवंबर तक मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे, जबकि समापन समारोह में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़े :- शराब घोटाला केस में अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, मां की तबीयत पर मिली 4 दिन की जमानत

शर्मा ने कहा कि राज्योत्सव (Chhattisgarh Rajyotsava 2025) प्रदेश की संस्कृति, कला और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने का अवसर है। इस दौरान विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, हस्तशिल्प और कृषि उत्पादों की झलक देखने को मिलेगी। आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

जांजगीर डकैती मामले पर कांग्रेस को घेरा, बोले – अपराध की पटकथा खुद कांग्रेस लिख रही है

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जांजगीर डकैती मामले को लेकर कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा—

“जांजगीर ही नहीं, जहां-जहां अपराध हुए हैं, वहां कांग्रेस नेताओं की संलिप्तता सामने आई है। एक विधायक का रेत माफिया से वसूली का ऑडियो सामने आया, एक विधायक बलौदाबाजार आगजनी कांड में शामिल रहा, तो एक विधायक शराब घोटाले में जेल में है। कांग्रेस छत्तीसगढ़ में अपराध की पटकथा लिख रही है। मैं विपक्ष में हूं, यह कहूंगा, पर अब आंकड़े भी यही कह रहे हैं।”

ED पर लगाए गए आरोपों पर भूपेश बघेल को घेरा, बोले – “हमारे शासन में किसी पर दबाव नहीं बनाया गया”

व्यापारी हेमंत चंद्राकर द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ED) पर दबाव बनाए जाने के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर पलटवार किया। उन्होंने कहा—

“भूपेश बघेल भूल गए हैं कि उनके शासनकाल में क्या-क्या हुआ था। उनके समय में पुलिस अधिकारियों तक को नहीं छोड़ा गया, फर्जी प्रकरण बनाए गए। उस दौर में छत्तीसगढ़ का वर्किंग कल्चर ही खत्म हो गया था, इसलिए अब उन्हें हर चीज गलत लगती है। विष्णुदेव सरकार में किसी अधिकारी पर जबरन दबाव नहीं बनाया गया। अगर ऐसा हुआ है तो एक उदाहरण बताएं। प्रशासन अपना काम कर रहा है और शासन अपना।”

Back to top button
error: Content is protected !!