शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के पहले BJP मुख्यमंत्री, दिलीप घोष समेत 5 मंत्रियों ने ली शपथ

West Bengal CM oath ceremony : शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में हजारों लोगों की मौजूदगी में उनका राजतिलक हुआ। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार बनी है।
यह भी पढ़े :- CG Panchayat Chunav 2026 Date: छत्तीसगढ़ में चुनावी बिगुल: 1 जून को वोटिंग, 4 जून को आएंगे नतीजे
शपथ ग्रहण से पहले शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि बंगाल में “मैं नहीं, हम” की भावना के साथ सरकार चलाई जाएगी। उनके साथ पांच अन्य नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, क्षुदिराम टुडू और निसिथ प्रमाणिक शामिल हैं। (West Bengal CM oath ceremony)
करीब छह साल पहले भाजपा में शामिल हुए शुभेंदु अधिकारी ने कम समय में पार्टी के सबसे बड़े नेताओं में अपनी पहचान बनाई। अमित शाह ने उन्हें भाजपा में शामिल कराया था। 2021 में नंदीग्राम और 2026 में भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी को हराकर उन्होंने खुद को भाजपा के बड़े चेहरे के रूप में स्थापित किया।
शपथ ग्रहण समारोह में नरेंद्र मोदी, अमित शाह समेत भाजपा और NDA शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के 9वें मुख्यमंत्री और भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बने हैं।
वहीं दूसरी ओर तमिलनाडु की राजनीति में सरकार गठन को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। विजय की पार्टी को बहुमत के लिए जरूरी आंकड़े से दो विधायक कम बताए जा रहे हैं। VCK के समर्थन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।
इसी बीच टीटीवी दिनाकरन ने राज्यपाल को पत्र सौंपते हुए TVK पर फर्जी दस्तखत वाला समर्थन पत्र देने का आरोप लगाया है। वहीं TVK ने जवाब में एक वीडियो जारी कर दावा किया कि AMMK विधायक कामराज ने समर्थन पत्र स्वयं लिखा था। तमिलनाडु में राजनीतिक घटनाक्रम लगातार तेज होता जा रहा है। (West Bengal CM oath ceremony)



