Google Analytics —— Meta Pixel

सुवेंदु अधिकारी का बड़ा बयान, कहा- सरकार बनने पर रोहिंग्या घुसपैठियों के खिलाफ लाएंगे कानून 

Suvendu Adhikari Statement: पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार आएगी तो सबसे पहले लव जिहाद के खिलाफ कानून आएगा। फिर धर्मांतरण और रोहिंग्या घुसपैठियों के खिलाफ कानून आएगा। वहीं असम सरकार लैंड जिहाद और लव जिहाद को रोकने के लिए दो कानून ला रही है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि अगर कोई मुसलमान किसी हिंदू की संपत्ति खरीदना चाहता है या कोई हिंदू किसी मुसलमान की संपत्ति खरीदना चाहता है तो उसे सरकार की अनुमति लेनी होगी।

यह भी पढ़ें:- पश्चिम बंगाल में फिर राज्यपाल Vs मुख्यमंत्री, गवर्नर ने कहा- आत्मसम्मान से खिलवाड़ नहीं करने दूंगा

CM हिमंत ने कहा कि लव जिहाद करने वालों को आजीवन कारावास की सजा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हम सभी जानते हैं कि असम के विभिन्न हिस्सों में जनसांख्यिकी परिवर्तनों के कारण SC, ST जैसे मूल समुदाय अल्पसंख्यक बन रहे हैं और उनकी संपत्ति भी संदिग्ध तरीकों का उपयोग करके खरीदी जा रही है। असम में अगर आप बारपेटा, धुबरी जाएंगे तो आपको ऐसे कई उदाहरण मिलेंगे, जहां हमने अपनी जमीन और संपत्ति कैसे खोई है। इसलिए हम एक ऐसा कानून ला रहे हैं, जो ऐसी बिक्री को प्रतिबंधित करेगा। SC अपनी जमीन सिर्फ SC को ही बेचेंगे। ST अपनी जमीन ST को ही बेचेंगे और OBC अपनी जमीन सिर्फ OBC को ही बेचेंगे। हम लव जिहाद और लैंड जिहाद के खिलाफ काम करेंगे। (Suvendu Adhikari Statement)

इन राज्यों में लागू है कानून

असम के CM हिमंता बिस्व सरमा ने कहा कि हमारी सरकार एक कानून बनाने की प्रक्रिया में है, जो लव जिहाद के मामलों में कड़ी सज़ा देगा। असम में यह बहुत आम है, लोग फेसबुक पर अपना हिंदू नाम डालते हैं, एक लड़की को बहलाते हैं और शादी के बाद लड़की को पता चलता है कि लड़का वह नहीं है, जिससे उसने शादी की थी। पीड़िता को न्याय मिलना चाहिए, इसलिए असम सरकार विभिन्न मामलों की जांच करने के बाद एक कानून बनाने जा रही है जो ऐसे मामलों में सजा देगा। बता दें कि गुजरात, हिमाचलप्रदेश, झारखंड, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश जैसे राज्यों में लव जिहाद को रोकने कानून बनाए गए हैं। (Suvendu Adhikari Statement)

Back to top button
error: Content is protected !!