वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर मोदी सरकार को मिला अजमेर दरगाह के आध्यात्मिक प्रमुख के उत्तराधिकारी का साथ, जानिए नसरुद्दीन चिश्ती ने क्या कहा ?

Syed Nasruddin Chishti: वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि वक्फ संशोधन विधेयक असंवैधानिक है। वक्फ नियम आजादी से पहले से ही अस्तित्व में हैं। ये सभी प्रावधान पहले से ही अस्तित्व में हैं। अगर वक्फ अधिनियम आजादी से पहले से अस्तित्व में है तो यह अवैध कैसे हो सकता है? भोले-भाले मुसलमानों को यह कहकर गुमराह किया जा रहा है कि सरकार मुसलमानों की संपत्ति और अधिकार छीनने जा रही है। कुछ लोगों की फैलाई जा रही झूठी बातें हमारे समाज और राष्ट्र के लिए बहुत हानिकारक हैं। मैं सभी से अनुरोध करना चाहूंगा कि कृपया उन नेताओं को पहचानें जो झूठ बोल रहे हैं। ये वे लोग हैं जिन्होंने CAA के दौरान देश को गुमराह किया। मुझे यह कहते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि भारत में अल्पसंख्यक सबसे सुरक्षित हैं और अल्पसंख्यकों को भारत में स्वतंत्रता के सबसे अच्छे अधिकार प्राप्त हैं।
यह भी पढ़ें:- वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर नहीं थम रहा विवाद, विपक्ष ने इसे बताया सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के लिए योजना
वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) के विरोध पर JPC के अध्यक्ष और भाजपा सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि यह विरोध कहीं न कहीं किसी सोची-समझी रणनीति के तहत किया जा रहा है। कल ईद में जिस तरह से ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड(AIMPLB) ने काली पट्टी बांधकर विरोध करने के लिए कहा। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने पवित्र रमजान के महीनें को भी इबादत की जगह सियासत बना दिया। अगर राजनीति करनी है या विरोध करना है तो जंतर-मंतर पर जाकर कीजिए। लोगों को झूठ बोलकर गुमराह किया जा रहा है। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू कह रहे हैं कि सत्ता पक्ष वक्फ संशोधन बिल पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं, विपक्ष के मंत्री सदन में आएं और चर्चा करें। (Syed Nasruddin Chishti)
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड
उन्होंने कहा कि खुद ही सरकार ने अध्यक्ष से आग्रह किया था कि इस बिल पर JPC की बैठक हो। यह लोग कहीं न कहीं देश में अस्थिरता पैदा करना चाहते हैं। सरकार साफ कह रही है कि वक्फ के लिए एक बेहतर और पारदर्शी कानून लाया जाएगा। अगर व्यवस्थाओं को ठीक करने का काम किया जा रहा है फिर भी देश में विरोध क्यों बढ़ रहा है? पाल ने कहा कि जहां कई मुस्लिम धर्मगुरु इस बिल का समर्थन कर रहे हैं, वहीं ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड इस पर आपत्ति जता रहा है। अलविदा की नमाज के दिन उन्होंने लोगों से इस बिल के विरोध में काली पट्टी बांधने को कहा, लेकिन क्यों? संशोधित कानून तो अभी सदन में आया ही नहीं है। मुसलमान प्रधानमंत्री मोदी को सौगात-ए-मोदी के लिए धन्यवाद दे रहे हैं। हम सबका साथ, सबका विकास की बात कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस पार्टी, असदुद्दीन ओवैसी और AIMPLB मुसलमानों को वोट बैंक की तरह देख रहे हैं, तुष्टीकरण कर रहे हैं। (Syed Nasruddin Chishti)
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने साधा निशाना
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि सरकार हर बिल को पेश करती है तो वक्फ बिल को भी पेश करेगी। सदन में कोई बिल संविधान के विरोध में नहीं आता है ये कांग्रेस को समझना चाहिए। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक समाज की जरूरत है और देश का हर समाज ये चाहता है कि सरकार वक्फ संशोधन विधेयक लाए। ये हमारी संवैधानिक ड्यूटी है कि हम गरीबों के साथ खड़े रहे और इस बिल को लाए। जो लोग इसे असंवैधानिक कह रहे हैं ये वही लोग हैं जो तुष्टीकरण के नाम पर 2013 में इसमें संशोधन लाए और 1995 का कानून लेकर आए। आज इन्हें घबराहट इसलिए हो रही है क्योंकि इसका सभी समर्थन कर रहे हैं। देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ विजन को चुनाना चाहता है न कि तुष्टीकरण करने वाले नेताओं की नीति को। (Syed Nasruddin Chishti)
सैयद नसरुद्दीन चिश्ती ने दिया साथ
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट किया कि कैथोलिक बिशप काउंसिल ऑफ इंडिया राजनीतिक दलों से वक्फ संशोधन विधेयक का समर्थन करने की अपील करती है। राजनीति में शामिल लोगों का यह कर्तव्य है कि वे हमारे लोगों की समस्याओं और चुनौतियों का ध्यान रखें और उनका समाधान करें। इधर, ऑल इंडिया सूफी सज्जादानशीन काउंसिल के चेयरमैन और अजमेर दरगाह के आध्यात्मिक प्रमुख के उत्तराधिकारी सैयद नसरुद्दीन चिश्ती ने कहा कि भारत सरकार ने पहले ही अपनी मंशा जाहिर कर दी थी। JPC ने तमाम पक्षों को बहुत धैर्यपूर्वक सुना है। उम्मीद है कि जो बिल आएगा वह अच्छा होगा। इस पर सार्थक चर्चा होनी चाहिए। पिछले कुछ दिनों में लोगों को बताया जा रहा है कि आपकी मस्जिदें या दरगाह छीन ली जाएंगी जो कि गलत बात है। मेरा मानना है कि मौजूदा वक्फ एक्ट में बदलाव की जरूरत है और किसी को इससे डरने की जरूरत नहीं है। हमें आधिकारिक बयानों को ही मानना चाहिए। जो भावनाएं भड़काने की कोशिश की जा रही है, जो कि गलत है। (Syed Nasruddin Chishti)
सपा सांसद आनंद भदौरिया ने कही विरोध की बात
भाजपा सांसद दामोदर अग्रवाल ने कहा कि पूरा देश प्रतीक्षा कर रहा है कि वक्फ संशोधन बिल जल्द से जल्द पास हो। कुछ लोग इस बिल को लेकर गफलत फैलाना चाहते हैं। यह बिल वक्फ को मजबूत बनाएगा, पारदर्शिता लाएगा। इसका विरोध राजनीतिक कारणों से हो रहा है जबकि यह बिल मुस्लिम समुदाय की बेहतरी के लिए है। इधर, सपा सांसद आनंद भदौरिया ने कहा कि समाजवादी पार्टी और हमारे नेता अखिलेश यादव पहले ही दिन से वक्फ संशोधन बिल को सदन में लाने का विरोध कर रहे थे। हमारे विरोध की वजह से इस बिल को JPC को सौंपा गया हालांकि JPC में विपक्ष के जितने भी सदस्य थे उनके संशोधनों और सुझावों को स्वीकार नहीं किया गया। वक्फ बिल को लेकर आम आदमी सड़कों पर निकलकर अपनी बात रखने का प्रयास कर रहा है क्योंकि उसे लग रहा है कि सदन में उसे न्याय नहीं मिल पा रहा है। कहीं न कहीं भाजपा की निगाह इस देश की बेशकीमती वक्फ जमीनों पर है, जिस पर भाजपा कब्जा करके अपने उद्योगपति मित्रों को सौंपना चाहती है। (Syed Nasruddin Chishti)



