T20 World Cup 2022 : ऑस्ट्रेलिया रवाना हुई टीम इंडिया, 16 अक्टूबर से होगा विश्वकप का आगाज

T20 World Cup 2022 : टी20 विश्वकप 2022 का आगाज 16 अक्टूबर से होगा। इस बार विश्वकप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में हो रहा है। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भर चुकी है, जहां इस बार टी20 वर्ल्ड कप 2022 सीजन खेला जाएगा।
T20 World Cup 2022 के ग्रुप-2 में टीम इंडिया
भारतीय टीम को वर्ल्ड कप 2022 में सुपर-12 के ग्रुप-2 में रखा गया है। इस ग्रुप में टीम इंडिया के अलावा पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश जैसी टीमें भी हैं। दो टीमें क्वालिफाइंग राउंड के बाद ग्रुप में शामिल होंगी।
यह भी पढ़ें : Eknath Shinde : एकनाथ शिंदे ने उद्धव पर किया वार, दशहरे पर ठाकरे परिवार को किया अपने खेमे में शामिल
T20 World Cup 2022 BCCI ने शेयर की फोटो
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया की एक फोटो शेयर की है। इसमें सभी खिलाड़ी सूट पहने हुए नजर आ रहे हैं। बीसीसीआई ने कैप्शन में लिखा है, पिक्चर परफेक्ट, टी20 वर्ल्ड कप हम आ रहे हैं।
कब से है टी20 वर्ल्ड कप?
टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 16 अक्तूबर से हो रही है। हालांकि, शुरुआत में क्वालिफाइंग राउंड खेले जाएंगे। चार टीमें सुपर-12 राउंड के लिए क्वालिफाई करेंगी। इसके बाद 22 अक्तूबर से सुपर-12 राउंड की शुरुआत होगी।
भारत समेत टॉप आठ टीमें सीधे सुपर-12 राउंड के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 23 अक्तूबर को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी।
टी20 वर्ल्ड कप : टीम इंडिया
टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।
स्टैंडबाय खिलाड़ी: मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर।
यह भी पढ़ें : दुर्गा विसर्जन के दौरान शांत नदी में अचानक आया सैलाब, 8 की मौत
रोहित शर्मा पहली बार कर रहे ICC टूर्नामेंट की कप्तानी
रोहित पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट में कप्तानी कर रहे हैं, लेकिन उनके पास आईपीएल में कप्तानी का अच्छा-खासा अनुभव है। जिसमें उनका रिकॉर्ड भी बेहतरीन है। भारत ने 2007 में पहला टी20 विश्व कप अपने नाम किया था। इसके बाद से भारत यह टूर्नामेंट नहीं जीत पाया है। वेस्टइंडीज एकमात्र टीम है, जिसने दो बार टी20 विश्व कप जीता है। इस बार भारत की कोशिश भी इस खास क्लब में जगह बनाने की होगी।